शाहरुख खान के फैंस को जल्द मिलने जा रहा है तोहफा..
देश-विदेश: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। किंग खान के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसके बाद से ही फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं, अब फिल्म से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है, जिसे जानने के बाद फैंस काफी खुश हो गए हैं और सोशल मीडिया पर ‘पाठन’ ट्रेंड भी करने लगा है।
यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘पठान’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इस फिल्म को म्यूजिक लोकप्रिय जोड़ी विशाल ददलानी और शेखर रवजियानी ने दिया है। जहां फैन्स ‘पठान’ के म्यूजिक आउट होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं शेखर ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बारे में एक बड़ा हिंट दिया है। दरअसल, शेखर ने ट्वीट किया, ‘पठान का साउंडट्रैक जल्द ही आपका होगा।’ हालांकि शेखर ने कोई डेट नहीं बताई है।
बता दें कि शाहरुख खान के साथ ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहिम नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। वहीं, इस फिल्म से शाहरुख खान चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। आखिरी बार वह 2018 में आई ‘जीरो’ में नजर आए थे। वहीं, इस साल वह ‘रॉकेट्री’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ में कैमियो कर चुके हैं।
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों में दो लोगों की मौत..
उत्तराखंड: प्रदेश में लगातार हो रहे सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार की सुबह भी हादसों की खबर के साथ आई। दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से क्षेत्रों में कोहराम मचा हुआ है। बता दे कि बागेश्वर जिले के घिंघरतोला सिरौली के निकट एक आल्टो कार के खाई में गिर गई है।
बताया जा रहा है कि कार में मां-बेटे सवार थे। जिसमें मां की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकी उनके 28 वर्षीय बेटे को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मृतक महिला का नाम कुंती देवी और घायल का नाम हरीश पांडे बताया जा रहा है।
वहीं आज सुबह त्रियुगीनारायण से सोनप्रयाग मार्ग की ओर आ रहा एक कैंटर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने शव को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। मृतक का नाम मिथिलेश (34), निवासी कमेदा त्रियुगीनारायण, जनपद रुद्रप्रयाग बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीएस ने की देहरादून को अंतरराष्ट्रीय स्तर की टाउनशिप बनाने की वकालत..
उत्तराखंड: मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने चिंतन शिविर में कहा कि देहरादून राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का एक तरह से पार्ट बनने जा रहा है। एक्सप्रेस रूट बन जाने के बाद दिल्ली से दून जाने में महज 2.5 घंटे का समय लगेगा। इतने समय में लोग दिल्ली में ही सफर करते हैं। शहर के बढ़ते प्रदूषण के स्तर के कारण लोग दिल्ली में रहना नहीं चाहते हैं।
ऐसे में देहरादून और ज्यादा मूल्यवान हो जाएगा। उन्होंने दून में अंतरराष्ट्रीय क्षमता की टाउनशिप विकसित करने का समर्थन किया। मुख्य सचिव का कहना हैं कि टाउनशिप बनने के बाद दिल्ली के निवासी जो खर्च वहन कर सकते हैं वे दून में कमरा किराए पर ले सकते हैं। आज वर्कफ्राम होम का समय हैं। लोग दिल्ली से देहरादून आ-जा सकते हैं और वहीं रहने के लिए भी आ सकते हैं।
लोग इसके महत्व से अवगत हो रहे हैं। देहरादून में डेवलपर्स ने जमीन खरीदना शुरू कर दिया है। उनका कहना हैं कि हमारे यहां महत्वपूर्ण अवसर है। हमें मास्टर प्लान ठीक करना चाहिए। अगर दिल्ली के निवासी यहां रहने आएंगे तो राज्य की अर्थव्यवस्था को लाभ होगा। रोजगार के अधिक मौके मिलेंगे। उन्होंने कहा कि हम इस अवसर का लाभ उठाएं। आज समय दूरी से अधिक महत्वपूर्ण है। यह देखते हुए कि दिल्ली से देहरादून कितनी जल्दी यात्रा कर सकता है, यह अनिवार्य रूप से एनसीआर के साथ विलय हो जाएगा।