कांतारा को लेकर ऋषभ शेट्टी का खुलासा..
देश-विदेश: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल अभी भी जारी है। ‘कांतारा’ को देश में ही नहीं विदेश में काफी सराहना मिल रही हैं। फिल्म वर्ल्ड वाइड 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी हैं और अभी भी इसकी कमाई जारी हैं। छोटे से बजट में बनी यह फिल्म अभी तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। वहीं, अब ऋषभ शेट्टी ने फिल्म के क्लाइमेक्स सीन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
‘कांतारा’ का क्लाइमेक्स सीन काफी इंटेंस हैं, जिसे फिल्माने के दौरान ऋषभ शेट्टी को चोट लग गई थी। एक इंटरव्यू के दौरान ऋषभ शेट्टी ने बताया, ‘फिल्म के प्री-क्लाइमेक्स में एक लड़के के साथ रात में मेरा एक एक्शन सीक्वेंस शूट होना था। उस समय हम दोपहर से शाम तक रिहर्सल करते थे। इसके लिए हमने रात में बारिश के प्रभाव में 360 डिग्री का सिंगल शॉट का इस्तेमाल किया था।’
उन्होंने कहा, ‘उस स्थान पर पानी लाना बहुत कठिन था। हमने आसपास के ग्रामीणों से पूछा कि क्या हम शूटिंग के उन 6-7 दिनों के लिए पास के कुएं से पानी भर सकते हैं। जब तक हम शूटिंग कर रहे थे, तब तक कुआं भी खाली हो चुका था। बारिश के प्रभाव से पूरी रात शूटिंग करना बहुत हेक्टिक था और हमने कई वर्षों के बाद ऐसा कुछ शूट किया। प्री-क्लाइमेक्स के लिए रिहर्सल करते समय, मुझे अपने कंधे में समस्या होने लगी। 360 डिग्री शॉट के दौरान मेरा एक कंधा खिसक (डिसलोकेट) गया। अगले ही दिन शूटिंग के दौरान मेरा दूसरा कंधा भी खिसक गया, लेकिन मैंने शूटिंग जारी रखी।
बता दें कि ‘कांतारा’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ की दूसरी फिल्म बन गई है। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया है। फिल्म की कहानी मनुष्य और प्रकृति के संबंधों के बारे में है और कर्नाटक की लोक कथाओं का हिस्सा है। वहीं, आज से यह अमेजन प्राइम पर मलयालम, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में स्ट्रीम कर रही है।
अब इस चुनाव प्रचार में उतरेंगे बीजेपी नेता..
उत्तराखंड: हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद अब दिल्ली के एमसीडी चुनाव में उत्तराखंड बीजेपी के नेता हुंकार भरेंगे। इसके लिए पार्टी द्वारा विधानसभा एवं वार्ड स्तर पर चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड के 42 पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सूची जारी की गई है। साथ ही कई नेताओं को दिल्ली भेजा गया है।
प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में 28 पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को वार्ड स्तर पर कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है। महिला मोर्चा आशा नौटियाल के नेतृत्व में महिला मोर्चा की टीम भी पहले से ही दिल्ली चुनाव प्रचार में लगी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने चुनाव प्रचार के लिए 42 पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सूची जारी की।
सूची में प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, कैलाश शर्मा, पुष्कर काला, दीपक मेहरा, विनय रुहेला, राकेश नैनवाल, सौरभ थपलियाल, नवीन ठाकुर, राजेश कुमार, नीरज पांथरी, गणेश ठाकुराठी, राकेश राणा, रविन्द्र कटारिया व प्रकाश हरबोला के नाम शामिल हैं। बताया जा रहा कि दिल्ली एमसीडी चुनाव में पहली बार उत्तराखंड मूल के रिकॉर्ड 10 कार्यकर्ताओं को भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा है। सभी नेताओं को चुनाव प्रचार में जाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन भी चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गए हैं।
देहरादून में आयकर विभाग ने उड़ाई कई उद्योगपतियों की नींद..
उत्तराखंड: राजधानी देहरादून में आज दर्जनों निवेशकों व उद्योगपतियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स ने रेड मारी है। बताया जा रहा है कि दून में आज सुबह से ही दिल्ली से आईं आयकर अफसरों की कई टीमों के पहुंचने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आयकर की छानबीन जारी है। आयकर विभाग ने देहरादून, ऋषिकेश ,दिल्ली व सहारनपुर के प्रॉपर्टी डीलर के तीन दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है। बता दे कि देहरादून के प्रॉपर्टी डीलर मंजीत जौहर, राज लुम्बा, मेहता ब्रदर्स, नट्स भाटिया,नवीन कुमार मित्तल व भू माफिया मितिन गुप्ता के ठिकानों व घरों पर रेड जारी है।
बताया जा रहा है कि आज सुबह देहरादून के नेशविला रोड में एक के बाद एक आयकर विभाग की कई गाड़ियां पहुंची। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में गाड़ियों के पहुंचने आसपास भीड़ जुट गई। कई निवेशकों व उद्योगपतियों के घर छापा पड़ा है। इनमें से अभी एमजे रेजिडेंसी के मालिक के घर पर छापा पड़ने की खबर सामने आई है।