उत्तराखंड

उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने की सावधानी बरतने की अपील..

उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने की सावधानी बरतने की अपील..

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में सोमवार को भी पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मेघ बरसने की संभावना हैं। मौसम विभाग ने देहरादून समेत छह जिलों के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी कर सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को राजधानी देहरादून समेत टिहरी, चमोली, चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश के आसार हैं। जिसे लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों में भी तेज बारिश की संभावना है। जिसे देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

मौसम विभाग ने तेज बारिश की चेतावनी जारी कर लोगों को सतर्क रहने के साथ ही आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने की सलाह दी है। बता दें आने वाले कुछ दिन में प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश के आसार हैं। जिससे नदी नालों के उफान में आने की संभावना देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *