उत्तराखंड

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी संविधान दिवस की शुभकामनाएं, कहा- हमारा संविधान लोकतंत्र की आत्मा..

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी संविधान दिवस की शुभकामनाएं, कहा- हमारा संविधान लोकतंत्र की आत्मा..

 

उत्तराखंड: आज पूरा देश संविधान दिवस मना रहा है। 26 नवंबर का दिन भारत में हर साल संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। संविधान दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और हमारा संविधान इस लोकतंत्र की आत्मा है। ये संविधान हमें न केवल हमारे अधिकारों की जानकारी देता है, बल्कि कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा भी प्रदान करता है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर हम सभी अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक और सजग बनने का संकल्प लें। बता दें कि हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। ये दिन इसलिए खास है क्योंकि हमारे देश ने साल 1949 में इसी दिन अपने संविधान को अपनाया था। पहले इसे कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था लेकिन साल 2015 में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर पीएम मोदी ने संविधान दिवस मनाने की शुरुआत की थी।

 

 

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *