उत्तराखंड

उत्तराखंड भाजपा के नव नियुक्त प्रभारी दुष्यंत गौतम करेंगे प्रदेश का दौरा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के कार्यक्रम को देंगे अंतिम रूप

उत्तराखंड भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त कुमार गौतम 28 व 29 नवम्बर को राजधानी देहरादून पहुंचेंगे। प्रभारी नियुक्त होने के बाद उनका उत्तराखंड का यह पहला भ्रमण है। दौरे के दौरान वे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के 5 दिसंबर से प्रस्तावित उत्तराखंड भ्रमण कार्यक्रम को अंतिम रूप देंगे।

यहां बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्य सभा सदस्य गौतम को अभी हाल में ही उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान वे सरकार व संगठन से जुड़े विभिन्न नेताओं से मिलेंगे और उनके साथ बैठक करेंगे।

इस दौरान वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के 5 दिसंबर से प्रस्तावित 3 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम को अंतिम रूप देंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए पहले 26 नवम्बर को दिल्ली में ही प्रदेश के नेताओं की बैठक बुलाई गई थी। मगर अब यह बैठक देहरादून में ही होगी।

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *