राष्ट्रीय

कोविड-19 : पिछले 24 घंटों में 61 प्रतिशत नए मामले और सबसे अधिक मौतें अकेले छह राज्यों में

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 44,489 नए पुष्‍ट मामले दर्ज हुए हैं। इनमें से 60.72 प्रतिशत मामले अकेले छह राज्‍यों केरल, महाराष्‍ट्र, दिल्‍ली, पश्चिम बंगाल, राजस्‍थान व उत्तर प्रदेश से हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरूवार को जारी आंकड़ों के अनुसार केरल में सबसे अधिक 6,491 नए मामले दर्ज हुए हैं। महाराष्‍ट्र में 6,159 व दिल्‍ली में 5,246 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

पिछले 24 घंटों में 524 रोगियों की मृत्‍यु हुई है। मौत के मामलों में भी 60.50 प्रतिशत छह राज्‍यों केरल, महाराष्‍ट्र, दिल्‍ली, पश्चिम बंगाल, राजस्‍थान और उत्तर प्रदेश में दर्ज हुई हैं।

इन छह राज्‍यों में से महाराष्‍ट्र, दिल्‍ली, उत्तर प्रदेश व पश्चिम बंगाल वे चार राज्‍य हैं, जहां प्रतिदिन सबसे ज्‍यादा नये मामले सामने आए हैं और सबसे ज्‍यादा मौतें हुई हैं।

मौत के नये मामलों में सबसे ज्‍यादा 99 दिल्‍ली में, 65 महाराष्‍ट्र में और 51 पश्चिम बंगाल में दर्ज हुए हैं।

देश में वर्तमान सक्रिय मामलों की संख्‍या (4,52,344) कुल सक्रिय मामलों का 4.88 प्रतिशत है और यह पांच प्रतिशत के स्‍तर से नीचे बना हुआ है।

भारत में ठीक होने वाले रोगियों की कुल संख्‍या 86,79,138 है। रोगियों के ठीक होने की दर आज 93.66 प्रतिशत पर आ गई। देश में पिछले 24 घंटों में 36,367 मामलों में रोगी ठीक हुए हैं।

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *