उत्तराखंड

उत्तराखंड के राज्यपाल की प्रधानमंत्री से भेंट, विभिन्न विषयों पर की चर्चा

नई दिल्ली। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।

प्रधानमंत्री से भेंट के दौरान राज्यपाल ने प्रदेश के समग्र विकास, जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों और सम-सामयिक मुद्दों पर प्रधानमंत्री से चर्चा की। उन्होंने प्रदेश में बारहमासी पर्यटन, स्वयं सहायता समूहों, होम-स्टे तथा इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति में निरंतर सहयोग हेतु प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

राज्यपाल ने इस दौरान भविष्य के विश्वविद्यालयों जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कम्प्यूटिंग और मेटावर्स जैसे विषय शामिल हों, पर भी वार्ता की।

राज्यपाल ने कहा कि आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे के शुभारंभ को लेकर समस्त उत्तराखण्डवासियों में विशेष उत्साह है और सभी इसकी उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं।

इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को अपने भाषणों पर आधारित पुस्तक “आत्मा के स्वर” भेंट की। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर अपनी स्वलिखित पुस्तक “Absolute Intelligence” तथा “प्रज्ञा” भी उन्हें भेंट की।

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *