उत्तराखंड

सोशल मीडिया का उपयोग उद्देश्यपरक हो : बीएल संतोष

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में अच्छे वातावरण का निर्माण करना है जिससे कि भ्रम फैलाने वाले दल अपने मकसद में विफल हो जाएं।

संतोष देहरादून में प्रदेश मुख्यालय में सोशल मीडिया वॉलिंटियर मीट को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की खबरे उद्देश्यपरक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा सार्थक भाषा का प्रयोग और असुविधा वाली भाषा के प्रयोग से बचना चाहिए। हमें अच्छे बुद्धिजीवियों के विचारों को सुनना चाहिए और उनका अनुपालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के हर वॉलेंटियर को समय-समय पर अपने व्यवहार और आचरण का आंकलन करना चाहिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की जान कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विभिन्न विभागों में जितने भी रिक्त पद हैं उनको भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और अतिथि शिक्षकों का मानदेय 15000 से 25000 बढ़ाया गया है। पुलिस विभाग की समस्याओं का स्वयं संज्ञान लेकर एक उप समिति का गठन किया गया है। कोरोना काल में युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों में आयु सीमा में 1 साल की छूट दी गई है। पर्यटन के क्षेत्र में हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने 200 करोड़ बजट की व्यवस्था की है। सीडीएस, एनडीए, पीसीएस जैसे एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए 50000 तैयारी के लिए दिए जाए जा रहे हैं।

इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि चुनाव नजदीक आते देख विपक्ष द्वारा युवाओं को छलने के लिए भ्रामक वातावरण बनाया जा रहा है। मगर वो सब इसमें सफल नही होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास कर सकती है और कर रही है। भाजपा सरकार का संदेश अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक सार्थक रूप से पहुंच चुका है।

भाजपा मुख्यालय में संतोष ने कई बैठकों में शिरकत की। उन्होंने सोशल मीडिया वालियंटर के साथ बैठक से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री व सभी मंत्रियों के साथ भी बैठक की। इन बैठकों में राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, कुलदीप कुमार व सुरेश भट्ट ने भी भाग लिया।

यह भी पढ़ेंबोम्माराबेट्टु लक्ष्मीजनार्दन संतोष पहुंचे भाजपा के चिंतन शिविर में, जानिए कौन हैं संतोष

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *