उत्तराखंड

चारधाम यात्रा शुरू करने को लेकर हक-हकूकधारियों ने किया बद्रीनाथ कूच..

चारधाम यात्रा शुरू करने को लेकर हक-हकूकधारियों ने किया बद्रीनाथ कूच..

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा शुरू करने को लेकर उत्तराखंड के चारों धाम में  का आंदोलन जारी है। इसी क्रम में आज सोमवार को हक-हकूकधारियों ने बद्रीनाथ धाम कूच किया। जिसे देखते हुए बद्रीनाथ पुल के समीप पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई है। इस दौरान बद्रीनाथ धाम कूच कर रहे हक-हकूकधारियों को पुलिस ने बद्रीनाथ पुल पर रोक दिया। यहां प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

बैरिकेडिंग होने के कारण आगे नहीं बढ़ पाए हक-हकूकधारी..

हक-हकूकधारी हाथ में बद्रीनाथ धाम के प्रसाद के साथ साकेत तिराहे से बद्रीनाथ धाम के लिए निकले, लेकिन पुल पर पुलिस की बैरिकेडिंग होने के कारण वे आगे नहीं बढ़ पाए। प्रसाद की थाली के साथ अभी भी आंदोलनकारी वहीं जमे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने एलान किया कि जब तक यात्रा का संचालन शुरू नहीं किया जाता आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। चारधाम यात्रा का संचालन न होने से यात्रा पड़ावों से लेकर धामों तक लोगों की आजीविका ठप पड़ गई है। सभी पर्यटन स्थल खोल दिए गए हैं, लेकिन चारधाम यात्रा का संचालन रोका गया हैं।

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *