राष्ट्रीय

समीर वानखेड़े पर नवाब मलिक का एक और बड़ा आरोप..

समीर वानखेड़े पर नवाब मलिक का एक और बड़ा आरोप..

 

देश-विदेश: आर्यन खान ड्रग मामले में एनसीपी नेता नवाब मलिक और एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के बीच लड़ाई बढ़ती ही जा रही है। अब नवाब मलिक ने प्रेस कांफ्रेंस कर समीर वानखेड़े पर नया आरोप लगाया है। मलिक का कहना है कि क्रूज पर वानखेड़े साहब का एक दाढ़ी वाला दोस्त भी मौजूद था, वह अपनी महबूबा के साथ डांस रहा था। उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उस दाढ़ी वाले को खोजो, अगर उसका नाम नहीं  पता तो मैं अकेले में बताऊंगा।

नवाब मलिक का कहना हैं कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया समीर वानखेड़े का दोस्त है। वह क्रूज पर मौजूद था, अपनी महबूबा के साथ डांस और पार्टी कर रहा था। कहो तो इसकी वीडियो भी मैं जारी कर दूं। मलिक ने आगे कहा कि क्रूज पर कोई छापेमारी की ही नहीं गई। जो भी तस्वीरें जारी की गईं वो सब समीर वानेखेड़े के केबिन की तस्वीरे हैं।

दो-चार ग्राम चरस पकड़ कर पब्लिसिटी न बटोरें..

एनसीपी नेता का कहना हैं कि एनसीबी देश से ड्रग को खत्म करना चाहती है। तो वह ड्रग पेडलर को पकड़े, माफियाओं को गिरफ्तार करे। हम सब उसके साथ हैं ओर ड्रग्स को देश से खत्म करने में एजेंसी की मदद करेंगे, लेकिन दो-चार ग्राम चरस पकड़कर पब्लिसिटी न हासिल करें। उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई क्रूज पार्टी में ट्रैप लगाकर लोगों को फंसाया गया है।

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *