राष्ट्रीय

देश में 10 प्रतिशत ऊपर पहुंची कोरोना संक्रमण दर..

देश में 10 प्रतिशत ऊपर पहुंची कोरोना संक्रमण दर..

 

देश-विदेश: दुनिया में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से बेकाबू हो रहा है। जिसका आलम यह है कि 10 राज्यों के 27 दिलों में पिछले दो सप्ताह में संक्रमण दर में एकाएक उछाल आया है। कई जिले तो ऐसे हैं जहां पर संक्रमण दर 10 प्रतिशत के भी ऊपर पहुंच गई है, वहीं अन्य जिलों में यह पांच से दस प्रतिशत के बीच है। ऐसे में केंद्र ने सभी राज्यों को चिट्ठी लिखकर चेतावनी जारी की है, साथ ही अधिक संक्रमण दर वाले 27 जिलों पर नजर बनाए रखने को कहा है।

राज्यों को यह पत्र केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की ओर से लिखा गया है। इस पत्र में केंद्र की ओर से कई दिशा निर्देश दिए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि जिन जिलों में संक्रमण दर बेकाबू हो रही है, उन इलाकों को चयनित कर वहां पर कोरोना से बचाव के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्कता है। जरूरत पड़ने पर रात्रि कर्फ्यू, लोगों के इकट्ठा होने पर रोक, शादी या अन्य समारोह में भीड़ पर पाबंदी लगाने को भी कहा गया है।

केंद्र की रिर्पोट के अनुसार तीन राज्यों मिजोरम, केरल और सिक्कम के के आठ जिलों में संक्रमण दर 10 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई है। वहीं सात राज्यों के 19 जिलों में यह पांच से दस प्रतिशत के बीच है। स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार मिजोरम के हन्नाथियाल और सेरछिप जिले में संक्रमण दर क्रमश: 22.37 और 19.29 फीसदी है। इसके साथ ही यहां के तीन अन्य जिलों में भी 10 प्रतिशत के ऊपर संक्रमण दर पहुंच गई। साथ ही केरल के दो तो सिक्कम के एक जिले में 10 प्रतिशत के ऊपर कोरोना संक्रमण दर है।

राज्यों को यह दिए निर्देश..

आरटी पीसीआर जांच बढ़ाने पर ध्यान दें
विदेश से आने वालों की निगरानी में कोई लापरवाही न बरतें
संक्रमित मरीजों व उनके संपर्क में आने वालों की जांच व निगरानी की जाए
कोविड सतर्कता नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश जारी करें सभी राज्य

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *