Home उत्तराखंड सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो के कारण ”भोले का फौजी” विवादों में, आम आदमी पार्टी को बड़ा धक्का

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो के कारण ”भोले का फौजी” विवादों में, आम आदमी पार्टी को बड़ा धक्का

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो के कारण ”भोले का फौजी” विवादों में, आम आदमी पार्टी को बड़ा धक्का

उत्तराखंड विधान सभा चुनावों में पूर्व सैनिकों के वोटों पर सेंध लगाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किये गए कर्नल अजय कोठियाल विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो के कारण कर्नल कोठियाल समेत आप को बड़ा धक्का लगा है।

समय-समय पर प्रदेश में विभिन्न मुद्दों को उठाकर सुर्ख़ियों में रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता अजेंद्र अजय ने विगत दिवस अपने ट्विटर हैंडल और फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में एक व्यक्ति शराब के नशे में चूर दिखाई पड़ रहा है और उसे कुछ अन्य लोग पकड़ कर ले जा रहे हैं। तभी वह व्यक्ति वहां मौजूद कुछ महिलाओं के करीब जाता है और उन महिलाओं से कुछ कहता दिखाई पड़ रहा है। उक्त व्यक्ति द्वारा महिलाओं को कुछ कहते ही वे सभी अंदर की तरफ भागती दिखाई देती हैं।

वीडियो देखने से यह लग रहा है कि यह सीसीटीवी की फुटेज हैं। वीडियो में 5 नवंबर, 2017 की तिथि और रात 12:49 बजे का समय अंकित है। यह वीडियो आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार कर्नल कोठियाल का बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में राजधानी देहरादून में ”रैबार” नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों में शीर्ष स्तर पर कार्य कर रहे उत्तराखंड मूल की हस्तियों को आमंत्रित किया गया था।

 

बताया जाता है कि तब नेहरू पर्वतारोहण संसथान (निम) के प्रधानाचार्य के रूप में कार्यरत कर्नल कोठियाल को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के ठीक दिन घठित हुई इस घटना से सरकार भी सकते में आ गयी थी। सूत्रों के मुताबिक वीडियो में दिख रही महिलाएं देहरादून के कुछ वरिष्ठ वकीलों के परिवार की थीं, जो अपने पतियों के साथ डिनर पर मधुबन होटल में गई थीं। बताया जाता है कि खाना खाने के बाद महिलाएं होटल के पोर्च में खड़ी थीं। उनके पति होटल के भीतर बिल इत्यादि चुकता कर रहे थे। इस दौरान कर्नल कोठियाल भी अपने कुछ मित्रों के साथ होटल से बहार निकले घटना हो गयी। सूत्रों के अनुसार इस घटना के बाद वकीलों ने काफी हंगामा किया और पुलिस को लिखित तहरीर दी थी। मगर बड़े नाटकीय ढंग से तब इस घटनाक्रम का पटाक्षेप हो गया था।

विगत दिवस भाजपा नेता अजेंद्र अजय द्वारा सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो शेयर करने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। अजेंद्र ने वीडियो को शेयर करते हुए दो ट्वीट किये हैं। अजेंद्र के ट्वीट के बाद ट्वीटर की कई बड़ी सेलिब्रिटीज ने भी इस वीडियो को लेकर ट्वीट और रीट्वीट किये हैं। ट्वीटर पर अब तक अजेंद्र द्वारा शेयर वीडियो को 1.37 लाख लोगो द्वारा देखा गया है।

बहरहाल, ठीक विधान सभा चुनाव से पूर्व कर्नल कोठियाल के इस वीडियो के वायरल होने से आम आदमी पार्टी भी सकते में है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया में आम आदमी पार्टी और कर्नल कोठियाल की बड़ी छीछालेदर हो रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कर्नल कोठियाल को मुख्यमंत्री का दावेदार घोषित करते समय उन्हें ”भोले का फौजी” और कई अन्य विशेषणों से नवाज कर तारीफ की थी। मगर इस वीडियो के जारी होने के बाद पार्टी को इसका कोई जवाब नहीं सूझ रहा है। पार्टी ने मामले पर पूरी तरह से चुप्पी साध ली है।

Share Post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here