राष्ट्रीय

गोरखपुर में योगी की घर-घर दस्तक, सिख समुदाय के लोगों से कर रहे मुलाकात..

गोरखपुर में योगी की घर-घर दस्तक, सिख समुदाय के लोगों से कर रहे मुलाकात..

देश – विदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पहले मंदिर में पूजा की फिर गुरुद्वाराे में माथा टेका। फिर सिख समुदाय के लोगों के घर-घर जाकर मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने भव्य तरीके से सीएम योगी का स्वागत किया।

गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह श्रीश्री गोपाल मंदिर मोहद्दीपुर में दर्शन-पूजन करने पहुंचे। इस दौरान लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद सीएम योगी ने मोहद्दीपुर गुरुद्वारा में मथा टेक कर सिख समाज से समर्थन मांगा।

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि 2017 के बाद से यूपी की तस्वीर बदल गई है। पहले कारोबारी यूपी से पलायन कर रहे थे। अब यूपी में कानून सुरक्षा व्यवस्था लागू हो गया है। यहां लोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हमारी सरकार हर वर्ग का विशेष ध्यान दे रही है।

सीएम योगी ने सिख समाज के डॉ हरीश कुमार अरोड़ा, हरमीत सिंह, पूनम भाटिया और दीपक कक्कड़ के घर समर्थन मांगा। वहीं मोहद्दीपुर गुरुद्वारा समिति के सचिव मनमोहन सिंह लाडे, दीप कक्कड़, कन्हैया भाटिया, डॉ हरीश अरोड़ा और हरिवंश छतवाल घर-घर जाकर भाजपा के लिए समर्थन मांग रहे हैं।

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *