उत्तराखंड

अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में शिप्रा नदी में गिरा ट्रक, 1 की मौत..

अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में शिप्रा नदी में गिरा ट्रक, 1 की मौत..

 

उत्तराखंड: देवभूमि उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। आये दिन में सड़क हादसे भयावह तरीके से बढ़ रहे हैं। दिन ब दिन सड़क दुर्घटनाओं की संख्याओं में बेहताशा वृद्धि हो रही हैं। आज सड़क पर चलना या वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया हैं। आये दिन किसी न किसी बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। एक बड़ा हादसा गरमपानी-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में पाडली में भी हुआ है। ट्रक चालक हरिद्वार से सामान छोड़कर अल्मोड़ा जा रहा था। जहां नैनीताल के गरमपानी-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के पाडली के पास बीते देर रात ट्रक अनियंत्रित होकर शिप्रा नदी में गिर गया। ट्रक के खाई में गिरने की आवाज सुन आसपास के लोगों ने घटना की सूचना खैरना चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खैरना चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह कम्बोज, प्रयाग जोशी, राजेन्द्र गोस्वामी मौके पर पहुंचे। टीम ने रेस्क्यू कर घायल ट्रक चालक को बाहर निकाला और 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चालाक को मृत घोषित कर दिया। मृतक चालक का नाम तनवीर सैनी कनखल हरिद्वार बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। ट्रक चालक हरिद्वार से सामान छोड़कर अल्मोड़ा जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *