राष्ट्रीय

सोहेल खान और सीमा खान ने की कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर..

सोहेल खान और सीमा खान ने की कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर..

 

देश-विदेश: सोहेल खान और सीमा खान ने कुछ दिनों पहले ही कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की है। दोनों वैसे ही काफी समय से अलग रह रहे थे और अब तो दोनों ने पती-पत्नि के रिश्ते को खत्म करने का फैसला भी ले लिया है। अलग होने के बीच अब सीमा ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल में बदलाव किए हैं। आपको बता दे कि अब तक इंस्टाग्राम पर सीमा का नाम सीमा खान था। वहीं अब तलाक की अर्जी दर्ज करने के बाद अब सीमा ने अपना नाम सीमा किरण सचदेह कर दिया है।

 

बता दें कि सोहेल और सीमा के 2 बेटे हैं निर्वान और योहान। हालांकि अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है कि बच्चे किसके साथ रहेंगे। जानकारी के अनुसार सोहेल और सीमा ने मिलकर तलाक का फैसला लिया है। सोहेल और सीमा ने साल 1998 में शादी की थी। दोनों की लव मैरिज थी। सीमा के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे इसलिए दोनों ने भाग कर शादी की थी। दोनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर ही रहे थे कि अचानक दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगीं। पिछले साल सीमा शो द फैबुलस लाइव्स ऑफ वाइव्स में भी नजर आई थीं।

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *