राष्ट्रीय

जून से सभी ट्रेनों में रेलवे मुहैया करवाएगा कंबल, चादर और तकिया..

जून से सभी ट्रेनों में रेलवे मुहैया करवाएगा कंबल, चादर और तकिया..

देश-विदेश: ट्रेनों में एसी कोच में यात्रा करने वाले लोगों को अब अपने साथ चादर ले जाने की जरुरत नहीं होगी। रेलवे जून माह से सभी ट्रेनों में कंबल, चादर और तकिया मुहैया कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए रेलवे ने सभी जोनों को जल्द से जल्द यह सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बता दे कि इस समय में 529 जोड़ी ट्रेनों में यह सुविधा शुरू हो चुकी है। जबकि कुल 1114 जोड़ी ट्रेनों में यह सुविधा उपलब्ध करवाई जानी है। भारतीय रेलवे ने कोरोना के चलते ट्रेनों में तकिया, चादर, कंबल की सुविधा देनी बंद कर दी थी। लेकिन अब संक्रमण कम होने के बाद रेलवे यह सुविधा दोबारा से शुरू कर चुका है।

रेल मंत्रालय का कहना हैं कि कोरोना से पहले प्रीमियम ट्रेनों के अलावा मेल, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें मिलाकर 1700 जोड़ी से अधिक ट्रेनें चलती थीं। इन ट्रेनों में से 1114 जोड़ी ट्रेनों में तकिया, चादर, कंबल आदि की सुविधा उपलब्ध करानी है। मौजूदा समय 529 जोड़ी ट्रेनों में यह सुविधा चालू हो चुकी है और बची हुई 585 ट्रेनों में यह सुविधा अगले माह उपलब्ध करा दी जाएगी। रेलवे मंत्रालय का कहना हैं कि रोजाना करीब 7.5 लाख तकिया, चादर, कंबल आदि की जरूरत पड़ती है।

अब तक चल रही थी यह व्यवस्था.

रेलवे ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए यात्रियों को कई ट्रेनों में डिस्पोजेबल बेड रोल देने की सुविधा शुरू की थी। कई स्टेशनों पर भी यात्रियों के लिए बेड रोल लेने के लिए स्टॉल लगाए गए थे। इसके लिए यात्रियों को 150 से 300 रुपये तक चुकाना पडते थे। रेलवे ने यह किट यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए तैयार की थी। इसमें कंबल के साथ टूथपेस्ट, मास्क और हैंड सैनिटाइजर जैसी चीजें भी शामिल थीं।

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *