राष्ट्रीय

देश में 24 घंटे में मिले 3,712 कोरोना संक्रमित, 5 की मौत..

देश में 24 घंटे में मिले 3,712 कोरोना संक्रमित, 5 की मौत..

देश-विदेश: कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। देश में करीब 22 दिनों के बाद मामले 3 हजार के आंकड़े को पार कर गए। 24 घंटे में देश में 3 हजार 712 नए मरीज मिले। जबकि इस दौरान 5 कोविड संक्रमितों की मौत हुई। नए आंकड़ों को मिलाकर देश में कोरोना मरीजों की संख्या 4 करोड़ 31 लाख 64 हजार 544 पर पहुंच गई है। वहीं, अब तक 5 लाख 24 हजार 641 मरीज जान गंवा चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना हैं कि गुरुवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 19,509 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,123 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है। जिसमें दैनिक संक्रमण दर 0.84 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.67 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,26,20,394 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 193.70 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *