राष्ट्रीय

धमकी मिलने के बाद सलमान खान की बढ़ाई गयी सुरक्षा..

धमकी मिलने के बाद सलमान खान की बढ़ाई गयी सुरक्षा..

 

 

देश-विदेश: महाराष्ट्र गृह विभाग ने अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। इस वक्त आरा अधिकारी सलमना खान के घर पहुंच चुके हैं। बता दें कि 5 जून को सलमान और सलीम खान को धमकी भरा पत्र भेजा गया था, जिसके बाद अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है। वहीं पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। आपको बता दे कि संगीतकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। कथित तौर पर, गायक की हत्या लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ी हुई थी, जिसके कारण सलमान को भी खतरा बताया गया था।

 

सिद्धू की हत्या के छह दिनों बाद सलीम खान को रविवार की सुबह करीब 8 बजे धमकी भरा नोट मिला। बता दें कि सलीम खान अक्सर इसी वक्त जॉगिंग के लिए बाहर जाते हैं। लेखक-फिल्म निर्माता को उसी बेंच पर एक पत्र रखा मिला, जिस पर वह आमतौर पर टहलने के बाद बैठते हैं। पत्र में सलमान खान का नाम था। घटना के बाद खान परिवार ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया और मामले पर आधिकारिक प्राथमिकी दर्ज कराई।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *