उत्तराखंड

देश में 24 घंटे में मिले 12 हजार कोरोना संक्रमित, 11 की मौत..

देश में 24 घंटे में मिले 12 हजार कोरोना संक्रमित, 11 की मौत..

 

 

 

देश-विदेश: देश में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। बता दे कि गुरुवार को बीते 24 घंटे में 12,213 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें कल की तुलना में करीब 4 हजार की बढ़ोतरी आई है। ये बीते तीन माहों में एक दिन के सर्वाधिक नए मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में 11 लोगों की महामारी से मौत हुई। वहीं सक्रिय केस बढ़कर 58,215 हो गए हैं। देश में दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 2.35 हो गई है, जबकि कई राज्यों में यह 5 फीसदी से भी ज्यादा है। बीते 24 घंटे में सक्रिय केसों में 4578 की बढ़ोतरी हुई है।

आपको बता दे कि देश के पांच राज्यों में सबसे ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। जिसमें महाराष्ट्र में 4,024, केरल में 3,488, दिल्ली में 1,375, कर्नाटक में 648 और हरियाणा में 596 नए मामले मिले हैं। ये देश में कुल नए मामलों के 82.96 फीसदी हैं। नए संक्रमितों में 32.95 फीसदी अकेले महाराष्ट्र से हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार रोज 8 हजार से ज्यादा केस आए थे। सिर्फ मंगलवार को कमी आई थी और इस दिन 6594 नए संक्रमित मिले थे। इसके पहले सोमवार को 8,084, 10 जून को 8,328 नए मामले और 11 जून को 8,582 केस आए थे।

 

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *