राष्ट्रीय

इस एक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी और सास को ठहराया जिम्मेदार..

इस एक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी और सास को ठहराया जिम्मेदार..

 

 

 

देश-विदेश: बंगाली सिनेमा से हैरान करने वाली एक खबर सामने आई है। इस इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता सैबल भट्टाचार्य ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। अभिनेता को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी तबीयत अब ठीक है। सैबल भट्टाचार्य का एक वीडियो भी सामने आया है, जो खुद अभिनेता ने फेसबुक पर शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेता खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। उनके शरीर में कई जगह चोट लगी है। इस वीडियो में अभिनेता ने आत्महत्या करने की कोशिश की वजह बताई है।

आपको बता दे कि सैबल कई दिनों से तनाव में हैं और इसी वजह से उन्होंने सोमवार रात को सुसाइड करने की कोशिश की थी। उन्होंने खुद को धारदार हथियार से चोटिल किया था, जिसके बाद अभिनेता को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी स्थिति अब ठीक है। कुछ रिपोर्ट्स भी सामने आई हैं, जिसमें दावा किया गया है कि उन्हें काफी समय से काम नहीं मिल रहा है और इसी वजह से वह डिप्रेशन का शिकार हुए हैं।

बंगाल में बीते दिनों कई अभिनेत्रियों ने मौत को गले लगाया है और उनका सुनने के बाद ही सैबल ने भी खुद की जान लेने की सोची थी। सैबल ने अपने वीडियो में अपनी इस स्थिति का जिम्मेदार पत्नी और सास को बताया है। अभिनेता ने वीडियो में कहा कि मैं अपनी जान लेने के लिए मजबूर हूं मेरी पत्नी और मेरी सास…। हालांकि, सैबल का यह वीडियो यहीं खत्म हो जाता है। आपको बता दे कि सैबल बंगाली सिनेमा के मशहूर अभिनेता हैं, जिन्हें सीरियल प्रोथोमा कादम्बिनी के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही उन्होंने अमर दुर्गा, कोरी खेला, उरोन टुब्री और मिठाई समेत कई टीवी शोज में काम किया है।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *