उत्तराखंड

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कई कार्यकर्ता BJP में शामिल..

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कई कार्यकर्ता BJP में शामिल..

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। जहां बीजेपी लगातार अपना खेमा बढ़ा रही है। वहीं कांग्रेस को झटके पर झटके मिल रहे है। हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। अब एक विधायक के बेटा बेटी सहित कई कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। जिससे राजनीति में घमासान मच गया है। जानकारी के अनुसार भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक ममता राकेश के बेटे और बेटी ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

बताया जा रहा है कि भाजपा जिला कार्यालय पर बड़ी संख्या में जिपं, बीडीसी सदस्यों के अलावा ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वालों में भगवानपुर से बीडीसी पद पर निर्वाचित कांग्रेस विधायक ममता राकेश की पुत्री आयुषि राकेश और पुत्र कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिषेक राकेश भी शामिल हैं। इन सबको बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई है।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *