राष्ट्रीय

दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का निधन, 79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस..

दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का निधन, 79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस..

 

 

 

देश-विदेश: कोरोना काल के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कई बड़ी हस्तियां हमारे बीच से जा चुकी हैं। वहीं फिर एक बुरी खबर आ रही है कि फिल्मों में शानदार अभिनय करने वाले दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का निधन हो गया है। 79 साल की उम्र में सुबह 4:30 पर उन्होंने अंतिम सांस ली है। वह कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

बता दें कि अभिनेता लगातार कई दिनों से बीमार चल रहे थे और कुछ महीनों पहले ही वह अस्पताल में भर्ती हुए थे। अरुण बाली की बेटी ने बाद में बताया कि उनके पिता को मियासथीनिया ग्रेविस नाम की एक गंभीर बीमारी थी। ये एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें नर्व्स और मसल्स के बीच बैरियर हो जाता है। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। कई सेलेब्स और फैंस उनके लिए सोशल मीडिया पर शोक जाहिर कर रहे हैं।

इन फिल्मों में किया काम

आपको बता दें कि अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत 90 को दशक में की थी। वह राजू बन गया जेंटलमैन, फूल और अंगारे, खलनायक, थ्री इडियट्स, पानीपत और वेब सीरीज मिर्जापुर में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने टीवी शो ‘बाबुल की दुआएं लेती जा’, कुमकुम जैसे सीरियल में भी काम किया है। बता दें कि अरुण बाली एक हंसमुख कलाकार थे। उनके ठीक होने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन अफसोस कि अभिनेता जंग हार गए।

 

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *