उत्तराखंड

टिहरी में आज से 13 जनवरी तक होगी सुरक्षा जवानों की भर्ती.

टिहरी में आज से 13 जनवरी तक होगी सुरक्षा जवानों की भर्ती..

 

 

 

उत्तराखंड: बेरोजगार युवाओं के लिए टिहरी में जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप इस भर्ती मेले के लिए आवेदन कर सकते हैं। टिहरी के समस्त विकास खण्डों में आगामी 3 जनवरी से 13 जनवरी 2023 तक सुरक्षा जवानों/सुपरवाईजर की भर्ती की जाएगी। इसके लिए अलग-अलग रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

आपको बता दे कि एससीसीआई सिक्योरिटी इण्डिया लिमिटेड कम्पनी, देहरादून द्वारा भर्ती की जानी है। जिसके लिए जनपद में अलग-अलग भर्ती मेले का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक बेरोजगार युवक जिनकी योग्यता 10 वीं 12 वीं पास है वे 21 से 35 वर्ष आयु के हो शिवरों में प्रतिभाग कर सकते हैं। जिसके लिए पंजीकरण शुल्क रू. 350 केवल चयनित अभ्यर्थियों से लिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को एक माह का ट्रेनिंग देहरादून में दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि भर्ती के दौरान कोविड-19 के अनुरूप सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा।

इस दिन लगेगा भर्ती मेला..

बताया जा रहा है कि दिनांक 3 जनवरी को विकासखण्ड चम्बा, 4 को फकोट (नरेन्द्रनगर), 5 को भिलंगना, 6 को जाखणीधार, 7 को थौलधार, 9 को जिला सेवायोजना कार्यालय में 10 को देवप्रयाग, 11 को कीर्तिनगर तथा 13 को जौनपुर विकासखण्ड मुख्यालय में 11 बजे से आयोजित किये जायेंगे ।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *