उत्तराखंड

जोशीमठ नृसिंह मंदिर परिसर में सभी बड़े आयोजनों पर लगा प्रतिबंध..

जोशीमठ नृसिंह मंदिर परिसर में सभी बड़े आयोजनों पर लगा प्रतिबंध..

 

उत्तराखंड: जोशीमठ नृसिंह मंदिर के परिसर में सभी महत्वपूर्ण आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह फैसला जोशीमठ भूस्खलन के मद्देनजर किया गया हैं। श्रीबद्रीनाथ, केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय का कहना हैं कि स्थानीय निवासियों और भक्तों के सुझाव पर जोशीमठ में नृसिंह मंदिर परिसर ने बिना अनुमति के सभी आयोजनों और गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं।वही जोशीमठ भू-धंसाव ने भगवान बद्री विशाल के खजाने को लेकर और भी चिंता बढ़ा दी हैं। स्थिति बिगड़ने पर बद्रीनाथ धाम का खजाना पीपलकोटी में मंदिर समिति के निरीक्षण भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के प्रमुख अजेंद्र अजय ने यहां निरीक्षण कर यह बात कही। कि जरूरत पड़ने पर निरीक्षण भवन के हॉल को स्ट्रांग रूम में बदला जाएगा। उन्होंने मंदिर समिति के प्रतिनिधियों के साथ खजाने की सुरक्षा को लेकर भी बात की।चारधाम यात्रा संपन्न होते ही बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के हेड ऑफिस के साथ ही बद्रीनाथ धाम का करोड़ों का खजाना भी जोशीमठ शिफ्ट कर दिया जाता है।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *