राष्ट्रीय

क्या आपको सड़क किनारे बिकने वाले नूडल्स खाना पसंद है? ये देखकर आपको भी लगेगा बड़ा झटका..

क्या आपको सड़क किनारे बिकने वाले नूडल्स खाना पसंद है? ये देखकर आपको भी लगेगा बड़ा झटका..

 

 

 

 

देश-विदेश: आपने कभी स्ट्रीटसाइड चाइनीज फ़ूड खाया है? चाइनीज में खासकर नूडल्स तो आपने खाये ही होंगे खेर। यह बच्चों से लेकर बूढ़ों तक ज़्यादातर लोगों का मनपसंद फ़ूड होता है। आपने देखा होगा सड़क किनारे बिकने वाला चाइनीज फ़ूड अक्सर लोग खूब चाव से खाते हैं। लेकिन क्या आपको यह मालूम है की , आपके मनपसंद नूडल्स आखिर बनाये कैसे जाते है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बन चुका है। जिसमें आपको यह देखने को मिलेगा सड़क किनारे बिकने वाले नूडल्स जिन्हें आप खूब स्वाद से खाते हैं। कैसे बनाये जाते है। आपको बता दें , PFC क्लब के संस्थापक जिनका नाम चिराग बड़जात्या है , उन्होंने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया है। जिसमें नूडल्स कैसे बनाये जाते हैं वह सब वीडियो में देखा जा सकता है। इस वीडियो को अब तक करीबन 2 लाख से भी अधिक लोगों ने देखा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह नूडल्स का वीडियो आपको काफी निराश कर सकता है। जिन लोगों को नूडल्स काफी पसंद हैं शायद इस वीडियो को देखने के बाद यह पसंद नापसंद में बदल जाये। वीडियो में साफ देखा जा सकता है, एक छोटी सी नूडल फैक्ट्री में किस तरह गंदगी से नूडल्स बनाये जाते हैं।

 

वीडियो में कई मजदूर काम करते हुए आपको नज़र आएंगे। जिसमें से किसी ने भी अपने हाथों में कोई ग्लव्स नहीं पहने हुए हैं। वीडियो में नूडल्स बनाने का सारा प्रोसेस दिखाया जाता है। जिसमें मशीन द्वारा आटा गुथना , फिर आटे को कैसे एक पतली सी शीट में बदला जाता है। जिससे मशीन के द्वारा ही पतले – पतले नूडल्स तैयार किये जाते हैं। नूडल बन जाने के बाद कई मजदूर अपने उन्हीं हाथों से उठाकर उबालने के लिए ले जाते हैं , जिसके ऊपर बोरी रखी जाती है, और उबले हुए नूडल्स को जमीन पर ही फेंक दिया जाता है और पैकिंग होने तक वही सूखने के लिए छोड़ दिया जाता है। इस कमाल के प्रोसेस को देखने के बाद क्या आप अब भी नूडल्स खाना पसंद करेंगे।

 

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *