उत्तराखंड

केदारनाथ हेली सेवा का किराया 20 फीसदी हो सकता है महंगा..

केदारनाथ हेली सेवा का किराया 20 फीसदी हो सकता है महंगा..

 

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ जाने के लिए हेलीकॉप्टर का किराया पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी बढ़ सकता है। केदारनाथ हेली सेवा के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। 15 मार्च तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। टेंडर के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के कर्मचारियों का सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया जाएगा।

इस साल भी नौ कंपनियां हेली सेवा के लिए करार करेंगी। सचिव (नागरिक उड्डयन) दिलीप जावलकर का कहना हैं कि हेली सेवा शीघ्र शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है, इसलिए पहले चरण में गढ़वाल मंडल विकास निगम की वेबसाइट (जीएमवीएन) के माध्यम से बुकिंग की जा सकती है।

जावलकर का कहना है कि किराए की सीमा तय करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए थे, यह सीमा तय कर दी गई है। इस सीमा के बाहर किराये की दरें नहीं होने दी जाएंगी। उन्होंने कहना हैं कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध और अर्थव्यवस्था की हालातों की वजह से हवाई ईंधन (एटीएफ) की कीमतें बढ़ी हैं। ऑपरेटर्स इस वृद्धि को किराया बढ़ाने का आधार बना सकते हैं।

टिकटों की धांधली रोकने के लिए भी कसी कमर..

हेली टिकटों की धांधली रोकने के लिए भी सरकार ने कमर कसी है। हर साल टिकट बुकिंग और ठगी को लेकर शिकायतें सामने आती हैं। इस वजह से सरकार ऑनलाइन टिकटिंग (आईआरसीटीसी) को संभालने के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन को देने जा रही है। जावलकर का कहना है कि सरकार और आईआरसीटीसी केमध्य एमओयू का ड्राफ्ट तैयार है। तीन साल के लिए अनुबंध किया जाएगा।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *