उत्तराखंड

सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले में छोलिया नृत्य से हुआ सीएम धामी का स्वागत..

सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले में छोलिया नृत्य से हुआ सीएम धामी का स्वागत..

 

उत्तराखंड: सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरी मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस दौरान कुमाऊंंनी छोलिया नृत्य से सीएम धामी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ सांसद अजय टम्टा भी मौजूद रहे। हालांकि जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या और वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी किसी कारणवश शामिल नहीं हो पाए। प्रतिवर्ष इस शक्ति पीठ की यात्रा करने आस्थावान श्रद्धालु कष्ट सहकर भी यहाँ आते हैं। होली के अगले दिन यानी 9 मार्च से शुरू हुए पूर्णागिरी मेले मेले के लिए छह सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम सुंदर सिंह का कहना हैं कि मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए छह सेक्टर बनाए गए हैं।

बताया कि ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर सेक्टर में तहसीलदार पिंकी आर्या को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा भैरव मंदिर से काली मंदिर तक सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता आरके यादव को, काली मंदिर से मुख्य मंदिर तक लोनिवि के एई विभोर गुप्ता को, काकरालिगेट से ठुलीगाड़ तक जल संस्थान के एई बीएस कुवार्बी, टनकपुर सेक्टर में ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी और बनबसा मेला क्षेत्र सेक्टर में नगर पंचायत ईओ राकेश कोटिया को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *