राष्ट्रीय

बार्सिलोना फिल्म फेस्टिवल के फाइनल में पहुंची शॉर्ट फिल्म ‘गूलर का फूल’..

बार्सिलोना फिल्म फेस्टिवल के फाइनल में पहुंची शॉर्ट फिल्म ‘गूलर का फूल’..

 

 

देश-विदेश: पत्रकार से निर्माता बने धीरज भटनागर के निर्देशन में बनी शॉर्ट फिल्म ‘गूलर का फूल’ को ‘अराउंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ (एआरएफएफ) के बार्सीलोना फिल्म अवॉर्ड्स के फाइनल में पहुंच गयी है। यह एक अवधी फिल्म है जो कि बिन मां के छोटे बच्चे के मनोविज्ञान पर आधारित है। इस फिल्म को देश के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खूब सराहना मिल रही है। हालांकि एआरएफएफ के फाइनल विजेताओं की घोषणा 26 मार्च को होगी।

क्या है कहानी..

‘गूलर का फूल’ चिंटू नाम के एक युवक की कहानी है जो यह मानता है कि अगर उसे ‘गूलर का फूल’ मिल जाता है, तो इस दुनिया को अलविदा कह चुकी उसकी मां उसके पास लौट आएगी’। धीरज भटनागर के मित्र सुधीर मिश्रा द्वारा लिखी इस लघु फिल्म को महोत्सव की शॉर्ट फिल्म श्रेणी में नामांकित किया गया है। एआरएफएफ का आयोजन बार्सीलोना, पेरिस, एम्स्टर्डम और बर्लिन में किया जाता है। यह लखनऊ और जयपुर के स्थानीय कलाकारों की फिल्म है।

स्टारकास्ट..

अवधी फिल्म गूलर का फूल की कहानी सुधीर मिश्रा ने लिखी है। स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में मृदुला भारद्वाज, संदीप यादव, सप्तक भटनागर, विनीता मिश्रा, रवि भट, करिश्मा सक्सेना, दिव्यवासिनी यादव, गोपाल जालान और सुधीर मिश्र ने अभिनय किया है। इसमें गायिका मोनिका साईं हैं और फिल्म को नेही व समीर अग्रवाल ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी।

 

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *