उत्तराखंड

अल्मोड़ा- शादी में शामिल होने आया युवक नदी में डूबा..

अल्मोड़ा- शादी में शामिल होने आया युवक नदी में डूबा..

 

उत्तराखंड: आजकल युवाओं में सेल्फी का क्रेज बहुत ज्यादा बढ़ गया है। सेल्फी के चक्कर में कभी–कभी युवा अपनी जिन्दगी की भी परवाह नही करते है। ऐसी ही एक घटना अल्मोड़ा जिले से सामने आई है। जहां सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से लालकुआं के एक किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कालिका मंदिर, बिंदुखत्ता लालकुआं निवासी 16 वर्षीय कृष्णा सिंह पुत्र भीम सिंह चार दिन पहले लमगड़ा के गांव लमटाना में अपने ननिहाल शादी में शामिल होने आया था । यहां 1 जून को शादी होनी है।

बताया जा रहा हैं कि मंगलवार को कृष्णा अपने दोस्तों के साथ सिरसोडा के पास सेल्फी लेते समय अचानक नदी में गिर गया। इसकी सूचना दोस्तो ने ग्रामीणों को दी। दोस्तों की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने नदी में कूदकर किशोर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया.

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *