Home उत्तराखंड उत्तराखंड के इन आठ जिलों के लिए जारी की चेतावनी…

उत्तराखंड के इन आठ जिलों के लिए जारी की चेतावनी…

उत्तराखंड के इन आठ जिलों के लिए जारी की चेतावनी…

उत्तराखंड के इन आठ जिलों के लिए जारी की चेतावनी..

उत्तराखंड: प्रदेश में मौसम आज भी खराब बना रहेगा। मौसम विभाग ने आठ जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों में गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद मंगलवार को देहरादून के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार देहरादून, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर जनपद में भारी बारिश के आसार हैं। जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में गर्जन और बिजली चमकने के साथ-साथ कई दौर की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग द्वारा जारी किए पुर्वनुमान के बाद बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी सरकारी-गैर सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रो के लिए मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया है। जिसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

 

Share Post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here