उत्तराखंड

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने थपथपाई सीएम धामी की पीठ..

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने थपथपाई सीएम धामी की पीठ..

 

उत्तराखंड: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने अपने एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की उनके सराहनीय कार्यों के लिए उनकी पीठ थपथपाई। सीएम पुष्कर सिंह धामी का कद पार्टी और उत्तराखंड की राजनीति दोनों में और भी बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। अपने एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने सीएम धामी की पीठ थपथपाई है। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा का एक दिवसीय उतराखंड दौरा सुखद रहा। कई विषयों पर चर्चा के दौरान उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस दौरान कई निर्णयों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपाई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश मे निकाय चुनाव तथा लोक सभा चुनाव भी होने है। कुछ बिंदुओ पर महत्वपूर्ण सुझाव भी प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि पंचायत तैयारियों को लेकर नगर निगम, नगर पालिका क्षेत्रों मे जाकर पार्टी प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन करेगी। वहीं आम जनता के बीच विधायक और सांसदो के प्रवास कार्यक्रमों को लेकर रिपोर्ट तैयार कर केंद्र को भेजी जाएगी। प्रदेश में जनहित के निर्णयों पर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुक्त कंठ से सीएम पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपाई। इनमें लव जिहाद, लैंड जिहाद, अवैध धर्मांनतरण तथा यूसीसी के मुद्दे पर उन्होंने सीएम की नीतियों की तारीफ की। सभी सांसदों ने सीएम के कार्यों को सराहनीय बताया।

प्रदेश मे आयी आपदा की तैयारी और आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए किए जा रहे कार्यों से भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया। भट्ट ने कहा कि प्रदेश मे फिर पांचो सीट भाजपा के खाते मे आ रही है और केंद्र मे भाजपा की सरकार बनेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने मुख्यमंत्री से प्रदेश में आपदा की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। इसके साथ ही संगठन से भी राहत कार्यों में सेवा भाव से जुटे रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बैठक में सांसदों समेत कोर टीम के सदस्यों ने धामी सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों और आपदा की स्थिति से निपटने के लिए प्रशंसा की।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *