विश्व

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किये बाबा केदारनाथ के दर्शन..

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किये बाबा केदारनाथ के दर्शन..

 

 

उत्तराखंड: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ केदारनाथ धाम पहुँच गए हैं। उनके साथ मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव ग्रह/सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद भी केदारनाथ पहुचें हैं। केदारनाथ हैली पैड पर उनका स्वागत बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय अजयेंद्र, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अमरदेई शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर पंवार, जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

वहीं पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ बाबा केदारनाथ के दर्शन एवं विशेष पूजा की। उन्होंने बाबा केदार से विश्व में सुख समृद्धि एवं जन कल्याण की कामना की। बता दें कि सीएम योगी ने आज सुबह बद्रीनाथ के ब्रह्म कपाल तीर्थ में पितृ तर्पण किया। इसके बाद मौसम साफ होने पर केदारनाथ के लिए रवाना हुए।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *