उत्तराखंड

उत्तराखंड में जूनियर इंजीनियर के एक हजार से ज्यादा पद पर निकली भर्ती..

उत्तराखंड में जूनियर इंजीनियर के एक हजार से ज्यादा पद पर निकली भर्ती..

 

 

उत्तराखंड: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे इंजीनियर्स उत्तराखंड में जूनियर इंजीनियर पद पर एक हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट http://psc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उत्तराखंड शासन के विभिन्न विभागों के अंतर्गत इंजीनियरिंग की शाखाओं के लिए कुल 1097 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ‘उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा-2023’ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं ऑनलाइन आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू हो चुके हैं। योग्य उम्मीदवारों को 03 नवंबर तक आवेदन करने का मौका दिया गया है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की तारीख उचित समय पर अधिसूचित की जाएगी। पूरी जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://psc.uk.gov.inपर जाकर आवेदन करें।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *