राष्ट्रीय

कांग्रेस की ‘भारत न्याय यात्रा’ में बीजेपी ने कसा तंज, पढ़िए पूरी खबर

कांग्रेस की ‘भारत न्याय यात्रा’ में बीजेपी ने कसा तंज, पढ़िए पूरी खबर..

 

 

देश-विदेश: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 14 जनवरी से अपनी भारत न्याय यात्रा करने जा रहे हैं। उनकी इस यात्रा को लेकर बीजेपी ने तंज कसा है। बीजेपी के नेता नलिन कोहली का कहना हैं कि 15 जनवरी या उसके आसपास की तारीख इसलिए रखी गई है, क्योंकि राहुल गांधी इससे पहले किसी अंतरराष्ट्रीय दौरे या फिर छुट्टी में हो सकते हैं। उसके बाद ही राहुल गांधी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। यह मुद्दा यह है कि न्याय क्या है? इस देश में मोदी सरकार से 80 लोगों को राशन मिलने से न्याय हो रहा है। न्याय मतलब जो आप कर रहे हैं, न कि जो आप नारे जरिए बना रहे हैं। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक भारत न्याय यात्रा की तैयारी में है।

कब शुरु होगी भारत न्याय यात्रा..

भारत न्याय यात्रा को 14 जनवरी से शुरु किया जाएगा और 20 मार्च तक ये यात्रा जारी रहेगी।

इस बार ये यात्रा मणिपुर राज्य से होकर मुंबई तक जाएगी।

इस यात्रा में कांग्रेस 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

यात्रा को कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ेग हरी झंडी दिखाएंगे।

ये यात्रा 12 राज्य, 85 जिले में जाएगी।

इन राज्यों को कवर करेगी यात्रा
मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *