उत्तराखंड

उत्तराखंड में नए साल का आगाज होगा कड़ाके की ठंड के साथ..

उत्तराखंड में नए साल का आगाज होगा कड़ाके की ठंड के साथ..

 

 

उत्तराखंड: नए साल पर उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने 30-31 दिसंबर और एक जनवरी को पांच पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है। जबकि प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरा छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के कार्यवाहक निदेशक डॉ. रोहित थपलियाल का कहना है कि उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर 30 दिसंबर से दिखाई देगा। जिसकी वजह से 31 और एक जनवरी तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेग। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही इन जिलों के तीन हजार मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं। जहां एक ओर पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहने की संभावना जताई गई है। रिद्वार और यूएसनगर जनपदों में सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा। तीन दिनों तक दोनों जिलों में ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *