उत्तराखंड

‘मेरा गांव मेरी सड़क योजना’ के तहत ग्राम्य विकास मंत्री ने दी 24 सड़कों को मंजूरी..

‘मेरा गांव मेरी सड़क योजना’ के तहत ग्राम्य विकास मंत्री ने दी 24 सड़कों को मंजूरी..

 

 

उत्तराखंड: ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के कई जिलों में ‘मेरा गांव मेरी सड़क योजना’ के तहत 24 सड़कों को स्वीकृति दी है। बता दें इससे पहले इस वित्तीय वर्ष में इस योजना में 37 सड़क मार्ग स्वीकृत किए जा चुके हैं। जिसे सम्मिलित करते हुए इस वित्तीय वर्ष में अब तक 61 गांव को सड़क मार्ग से जोड़े जाने की मंजूरी दी जा चुकी है।

आपको बता दे कि विगत वर्ष इस योजना में 49 गांव के लिए सड़कें स्वीकृत की गयी थीं। जिन पर कार्य शुरू किया जा चुका है। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की परिधि से बाहर सम्पर्कविहीन गांवों को सड़क से जोड़ने की दिशा में सीएम धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

इन सड़कों के बनने से ग्रामीणों को हर मौसम में बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी। ‘मेरा गांव मेरी सड़क योजना’ में मुख्य सड़क से एक किमी की दूरी पर स्थित संपर्क विहीन गांवों की सभी मौसम की सम्पर्कता के लिए सड़क बनाई जाती है। इस योजना से ग्रामीणों को सभी मौसम में आवागमन के लिए संपर्क मार्ग उपलब्ध होने के साथ-साथ स्थानीय उपज को बाजार तक लाने की सुविधा होगी।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *