उत्तराखंड

रामनगर के कॉर्बेट पार्क से देहरादून भेजे गए 2 बाघ, बढ़ाएंगे चिड़ियाघर की शोभा..

रामनगर के कॉर्बेट पार्क से देहरादून भेजे गए 2 बाघ, बढ़ाएंगे चिड़ियाघर की शोभा..

 

 

उत्तराखंड: नैनीताल के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेस्क्यू सेंटर में रखे गए दो बाघों को देहरादून भेजा गया है। अब ये दोनों बाघ Dehradun Zoo की शोभा बढ़ाएंगे। आपको बता दें कि बीते रविवार को देहरादून से एक टीम रामनगर पहुंची थी। सोमवार सुबह दोनों बाघों को लेकर वन विभाग की टीम देहरादून के लिए रवाना हो गई है। किसी भी वक्त वन विभाग की टीम देहरादून पहुंचने वाली होगी। चीफ वाइल्ड वार्डन की अनुमति पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेस्क्यू सेंटर से दो बाघों को देहरादून के चिड़ियाघर भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार सीटीआर निदेशक डॉ. धीरज पांडेय ने कहा कि दोनों बाघों का नियमानुसार स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। जिसमें वह दोनों स्वस्थ पाए गए। दोनों नर बाघों की उम्र चार से छह साल बताई जा रही है। बता दें देहरादून आने वाले एक बाघ को कार्बेट टाइगर रिजर्व के सर्पदुली रेंज के अंतर्गत धनगढ़ी क्षेत्र से रेस्क्यू किया था। जबकि दूसरे बाघ को तराई पूर्वी वन प्रभाग के दानीबंगार क्षेत्र से रेस्क्यू किया था।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *