उत्तराखंड

लोकसभा चुनाव को लेकर संवेदनशील बूथों पर तैनात रहेगी पैरामिलिट्री फोर्स..

लोकसभा चुनाव को लेकर संवेदनशील बूथों पर तैनात रहेगी पैरामिलिट्री फोर्स..

 

उत्तराखंड: नैनीताल में भी आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन के साथ ही पुलिस ने भी अपनी कसरत करनी शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था और अति संवेदनशील बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की जाएगी।नैनीताल पुलिस की डिमांड पर तीन कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स जिला पुलिस को मिल चुकी है। एसएसपी प्रहलाद मीणा ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रशासन के साथ कोऑर्डिनेशन कर जहां भी सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करानी होगी पुलिस प्रशासन पूरी व्यवस्था करेगा। नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद मीणा का कहना हैं कि जिले में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने अराजक तत्वों को चिन्हित करना भी शुरू कर दिया है।

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *