Home उत्तराखंड नहीं थम रही जंगलों की आग, 24 घंटे में 23 जगह धधके जंगल..

नहीं थम रही जंगलों की आग, 24 घंटे में 23 जगह धधके जंगल..

नहीं थम रही जंगलों की आग, 24 घंटे में 23 जगह धधके जंगल..

नहीं थम रही जंगलों की आग, 24 घंटे में 23 जगह धधके जंगल..

उत्तराखंड: प्रदेश में जंगल की आग का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में वनाग्नि की 23 घटनाएं सामने आई हैं। लगातार आग की घटनाओं रो रोकने की कोशिशों के बाद भी आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिस कारण अब तक हजारों हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो गया है। सोमवार को भी प्रदेश के जंगल धधकते रहे। बीते 24 घंटे में 23 जगह जंगल धधके हैं। इसमें से 22 आग की घटनाएं गढ़वाल से और एक घचना वन्यजीव क्षेत्र से सामने आई है। जबकि बीते 24 घंटे में कुमाऊं से आग लगने की एक भी घटना सामने नहीं आई है। बता दें कि सोमवार को जंगल में आग लगाने के आरोप में वन विभाग ने अज्ञात पर तीन मुकदमे दर्ज किए हैं।

गर्मी बढ़ने के साथ फिर बढ़ीं वनाग्नि की घटनाएं..
गर्मी बढ़ने के साथ ही वनाग्नि की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को भूमि संरक्षण कालसी वन प्रभाग में 2, लैंसडाउन वन प्रभाग में एक, भूमि संरक्षण लैंसडाउन वन प्रभाग में एक, नरेंद्रनगर वन प्रभाग में 2, सिविल वन पंचायत क्षेत्र में 2, मसूरी वन प्रभाग में 8, सिविल वन पंचायत क्षेत्र में 4, रुद्रप्रयाग वन प्रभाग में 2 और केदारनाथ वन्य जीव वन पंचायत क्षेत्र में आग लगी।

आपको बता दें कि इस फायर सीजन में अब तक प्रदेश में कुल 1121 आग की घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें 1520 हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर राख हो गया है। जंगल में लगी आग की सूचना देने के लिए वन विभाग द्वारा नंबर जारी किए गए हैं। आग लगने की सूचना 18001804141, 01352744558 पर दे सकते हैं। इसके साथ ही 9389337488 और 7668304788 पर वाट्सएप के माध्यम से भी वनाग्नि की घटनाओं की जानकारी दी जा सकती है।

 

 

 

Share Post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here