उत्तराखंड

रोहित बिष्ट ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, भारतीय नौसेना में बने लेफ्टिनेंट..

रोहित बिष्ट ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, भारतीय नौसेना में बने लेफ्टिनेंट..

 

 

उत्तराखंड: वरिष्ठ व्यवसायी विजयपाल सिंह बिष्ट के पुत्र रोहित सिंह बिष्ट ने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मूलरूप से ग्राम मनान अल्मोड़ा और हाल निवासी वार्ड संख्या 16 निवासी वरिष्ठ व्यवसायी – विजयपाल सिंह बिष्ट के पुत्र 1 रोहित सिंह बिष्ट ने 25 मई को एचडी माला केरल से कमीशन प्राप्त किया।

वे भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बनकर पास आउट हुए हैं। रोहित के लेफ्टिनेंट बनने पर परिवार में खुशी का माहौल है। पिता बिष्ट, माता मीना बिष्ट और ताऊ अजयपाल सिंह बिष्ट केरल में पासिंग आउट परेड में शामिल हुए। रोहित के पिता व्यवसायी और माता गृहिणी है। प्रारंभिक शिक्षा सर्राफ पब्लिक स्कूल से प्राप्त कर रोहित ने 12वीं तक शिक्षा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से ग्रहण की।

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *