उत्तराखंड

भारतीय नौसेना द्वारा नैनीझील का बाथमीट्रिक सर्वेक्षण शुरू..

भारतीय नौसेना द्वारा नैनीझील का बाथमीट्रिक सर्वेक्षण शुरू..

 

 

उत्तराखंड: अपनी खूबसूरती और झीलों के लिए नैनीताल देश ही नहीं विदेशों में भी मशहूर है। नैनीझील नैनीताल के आकर्षण का केंद्र है। नैनीझील अपने-आप में कई रहस्य अपने-आप में समाए हुए हैं। आज तक कई रहस्य ऐसे हैं जिनको सुलझाया नहीं जा सका है। इन्हीं रहस्यों को सुलझाने के लिए भारतीय नौसेना जुट गई है।

नैनीझील के अनसुलझे रहस्यों को सुलझाने के लिए भारतीय नौसेना झील में उतर गई है। भारत सरकार के मुख्य हाइड्रोग्राफर के निर्देशों के बाद नैनी झील का बाथमीट्रिक सर्वे शुरू हो गया है। भारतीय नौसेना नैनी झील का बाथमीट्रिक सर्वे कर रही है। इस सर्वे का उद्देश्य नैनी झील की गहराई, पानी के नीचे की स्थलाकृति के बारे में सबसे सटीक जानकारी इकट्ठा करना है।

आपको बता दें कि सर्वे भारतीय नौसेना के पोत आइएनएस सर्वेक्षक की सर्वे टीम द्वारा किया जा रहा है। इस टीम का नेतृत्व इएनएस सर्वेक्षण के कमान अधिकारी कैप्टन त्रिभुवन सिंह कर रहे हैं। जो कि डीएसबी परिसर के पूर्व छात्र भी रह चुके हैं। कमान अधिकारी कैप्टन त्रिभुवन सिंह के साथ ही टीम में लेफ्टिनेंट कमांडर दीपक बिष्ट और पांच नाविक भी शामिल हैं।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *