उत्तराखंड

श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि..

श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि..

कहा-टिहरी जन क्रांति के नायक श्रीदेव सुमन देश के महान सपूत..

 

 

उत्तराखंड: लोकशाही के लिए संघर्ष करने वाले श्रीदेव सुमन की आज पुण्यतिथि हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जन क्रांति के नायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित दी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जन क्रांति के नायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीएम धामी का कहना हैं कि श्रीदेव सुमन ने अपने समय की कठिन परिस्थितियों में लोकशाही के लिए संघर्ष किया और अपने जीवन का बलिदान दिया। समर्पण एवं संघर्ष से परिपूर्ण श्रीदेव सुमन की जीवन गाथा सदैव हमें मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी। अनेक यातनाएं सहते हुए भी वे कभी भी न्याय के मार्ग से विचलित नहीं हुए। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

श्री देव सुमन ने की थी 84 दिनों की ऐतिहासिक भूख हड़ताल..

 

टिहरी राजशाही की दमनात्मक अत्याचारों से मुक्ति पाने के लिए टिहरी की जनता छटपटा रही थी। टिहरी राजशाही के खिलाफ श्री देव सुमन ने 84 दिनों की ऐतिहासिक भूख हड़ताल करके अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। इसके साथ ही उन पर टिहरी राजशाही द्वारा अत्याचार किए गए। उन्हें 35 सेर लोहे की बेड़िया से बंदी बनाकर जेल में रखा गया। उन पर अनेकों अत्याचार किये गए। जब इससे भी मन नही भरा तो इनको रोटियों में कांच पीसकर खिलाया गया और 25 जुलाई 1944 को वो शहीद हो गए।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *