बाबा रामदेव को झटका! सुप्रीम कोर्ट ने अस्वीकार किया हलफनामा.
उत्तराखंड: सुप्रीम कोर्ट ने 10 अप्रैल को दवाओं के भ्रामक विज्ञापन मामले में बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ अवमानना याचिका पर सुनवाई की. सुनवाई के दौरान दोनों ने बिना शर्त माफी मांग ली। हालांकि, अदालत ने बाबा रामदेव की ओर से दिए गए हलफनामे को स्वीकर करने से इनकार कर दिया। सुनवाई के दौरान जस्टिस हिमा कोहली ने कहा, “हलफनामा हमारे सामने आने से पहले मीडिया में प्रकाशित हो गया। इसे प्रचार के लिए दाखिल किया गया या हमारे लिए?”
रामदेव और बालकृष्ण के वकील मुकुल रोहतगी ने अदालत में कहा, “हमने 6 अप्रैल को ही हलफनामा दाखिल कर दिया था. रजिस्ट्री ने शायद इसे जजों के सामने नहीं रखा.” इसके बाद रोहतगी ने हलफनामे का अंश पढ़कर सुनाया जिसमें बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की ओर से माफी मांगी गई है. जज ने दाखिल हलफनामे पर एतराज जताया. इसमें रामदेव ने देश से बाहर जाने के अपने एक कार्यक्रम की जानकारी दी है. जजों ने इसे देखकर कहा कि इस तरह से सारी प्रक्रिया को हल्के में लिया गया है.
जस्टिस अमानुल्लाह ने सुनवाई के दौरान कहा, “कोर्ट से झूठ बोला गया. इसके बाद जस्टिस हिमा कोहली ने कहा कि हम इस हलफनामे को स्वीकार करने से मना करते हैं। वहीं रोहतगी ने सुनवाई टालने का अनुरोध किया ताकि यह देखा जा सके कि रामदेव और बालकृष्ण को और क्या लिख कर देने की जरूरत है।इस पर जस्टिस कोहली ने कहा कि हम कितनी बार समय दें? मामला सुप्रीम कोर्ट में आने से पहले उत्तराखंड सरकार ने जब आपको विज्ञापन रोकने को कहा था तो आप उनसे भी कहा था कि कानूनन आपके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकती। क्या आपको कानून नहीं पता था?
सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान उत्तराखंड सरकार को भी कड़ी फटकार लगाई। जजों ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2020 में मामला उत्तराखंड सरकार को भेजा था, लेकिन उत्तराखंड के अधिकारियों ने इस मामले में निष्क्रियता दिखाई। अब उन अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जिन्होंने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
रामदेव और बालकृष्ण के वकील ने जजों के सामने दलील देते हुए कहा कि उन्होंने माफी मांगी है। उसे स्वीकार किया जाए। अब जब अधिकारियों से पूछताछ हो रही है। निश्चित रूप से उनकी तरफ से कुछ कार्रवाई होगी। सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने पूछा कि माफीनामा लिखी बातों के लिए उन्होंने वकीलों को सलाह दी थी। क्या उसमें कुछ कमी रह गई है? रामदेव और बालकृष्ण के वकील ने भी यही पूछा। इस पर जज ने कहा कि हम आपकी सलाह में कमी नहीं बता रहे, लेकिन पूरे मामले को उसके तथ्यों के आधार पर देख रहे हैं।
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रचार को धार देंगी प्रियंका गांधी, 13 अप्रैल को है चुनावी कार्यक्रम..
उत्तराखंड: 13 अप्रैल को कांग्रेस की स्टार प्रचारक और पार्टी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के रामनगर और हरिद्वार सीट के रुड़की में चुनावी रैली होगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसमें उन्हें समर्थन और उत्साह से स्वागत किया जाएगा। यह रैली न केवल निर्वाचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, बल्कि स्थानीय जनता को भी संबोधित कर राजनीतिक उत्साह को बढ़ावा देगी।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी का कहना हैं कि 13 अप्रैल को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा का कार्यक्रम तय हो गया है। गढ़वाल सीट के रामनगर में पार्टी प्रत्याशी गणेश गोदियाल के लिए वोट मांगेंगी। इसी दिन हरिद्वार सीट के रुड़की में चुनावी जनसभा में पार्टी प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह के लिए प्रचार करेंगी। चुनावी घोषणा के बाद कांग्रेस की यह पहली चुनावी रैली होगी।
ओवैसी के खिलाफ माधवी लता ने फूंका बिगुल, अब मिली Y प्लस सुरक्षा..
देश-विदेश: हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माधवी लता की सुरक्षा को केंद्र सरकार ने बढ़ा दिया है। खुफिया एजेंसी आईबी की रिपोर्ट के बाद सरकार ने माधवी लता की सिक्योरिटी में 11 कमांडो को तैनात किया है। माधवी लता की सिक्योरिटी में 11 कमांडो को तैनात किया गया है। माधवी लता सोशल मीडिया पर हिंदुत्व समर्थक के रूप में मशहूर हैं और तीन तलाक पर अपने बयानों के बाद चर्चा में आई थी, जो अब हैदराबाद से AIMIM चीफ ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़ रही है।
Y प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी
माधवी लता को गृह मंत्रालय ने Y प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी है। गृह मंत्रालय ने आईबी की थ्रेट रिपोर्ट के आधार पर भाजपा प्रत्याशी माधवी को सुरक्षा दी है। Y प्लस कैटेगरी में आर्म्ड पुलिस के 11 कमांडो तैनात किए जाते हैं, जिसमें पांच पुलिस के स्टैटिक जवान वीआईपी की सुरक्षा के लिए उनके घऱ और आसपास रहते हैं। साथ ही 6 पीएसओ तीन शिफ्ट में संबंधित वीआईपी को सुरक्षा देते हैं। बता दें कि माधवी लता सुर्खियों में उस समय ज्यादा आई जब भाजपा ने उन्हें असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ हैदराबाद से बीजेपी का उम्मीदवार बनाया। उन्हें कट्टर हिंदुत्व का चेहरा माना जाता है। पीएम मोदी भी उनकी प्रशंसा कर चुके हैं।
कौन है Madhavi Lata?
माधवी लता पेशे से एक डॉक्टर है और विरिंची नाम का एक अस्पताल भी चलाती है। वह सोशल मीडिया पर अपने हिंदुत्व समर्थक रूख के लिए चर्चा में बनी रहती है। माधवी लता एक भरतनाट्यम नर्तकी भी हैं। माधवी लता को कोई पॉलिटिकल बैकग्राउंड नहीं है। वह हिंदुत्व की समर्थक हैं और तीन तलाक पर अपने बयानों के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा में आई थी। बताया जाता है कि उन्होनें तीन तलाक को खत्म करने के लिए मुस्लिम महिलाओं के समूह के साथ सहयोग किया था। हैदराबाद सीट AIMIM का गढ़ मानी जाती है। इस सीट पर 1984 से ओवैसी परिवार का कब्जा रहा है। असदुद्दीन ओवैसी के पिता सुल्तान सलाहुद्दीन पहली बार इस सीट से 1984 में लोकसभा चा चुनाव जीते थे। वह 20 साल तक इस सीट से सांसद रहे। इसके बाद इस सीट का नेतृत्व असदुद्दीन ओवैसी कर रहे हैं, जिनको इस लोकसभा चुनाव में माधवी लता टक्कर दे रही है।
पीसीएस भर्ती परीक्षा के आवेदन में आज से कर सकेंगे संशोधन..
लोक सेवा आयोग ने खोली ऑनलाइन एडिट विंडो..
उत्तराखंड: पीसीएस भर्ती परीक्षा के आवेदनों में अभ्यर्थी मंगलवार से संशोधन कर सकेंगे। इसके लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने ऑनलाइन एडिट विंडो खोल दी है। उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2024 के तहत कई विभागों में रिक्त 189 पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन के लिए 14 मार्च 2024 को प्रकाशित विज्ञापन प्रकाशित किया गया था।
इसके लिए अभ्यर्थियों ने तीन अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन जमा कराए थे। ऑनलाइन आवेदनों की प्रक्रिया पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। अभ्यर्थी केवल एक बार नौ अप्रैल से 18 अप्रैल तक आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन एडिट विंडो पर जाकर संशोधन और त्रुटियों को ठीक कर सकते हैं। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत का कहना हैं कि एडिट विंडो पर किया संशोधन ही अंतिम माना जाएगा। इसके बाद आवेदनों में किसी भी प्रकार का बदलाव करने का अवसर अभ्यर्थियों को नहीं दिया जाएगा।
चुनाव प्रचार गरमाने उत्तराखंड आएंगे योगी आदित्यनाथ, इन शहरों में भरेंगे हुंकार..
उत्तराखंड: सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के तीन जनसभाओं की तारीखें तय की गई हैं। भाजपा उनके लिए दो अतिरिक्त जनसभाओं का आयोजन कराने की कोशिश कर रही है। योगी आदित्यनाथ 13 और 14 अप्रैल को उत्तराखंड में चुनावी प्रचार के लिए कार्यक्रम आयोजित करेंगे। वहाँ पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।प पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने घोषणा की कि योगी आदित्यनाथ 13 अप्रैल को हल्द्वानी में जनसभा करेंगे, जिसके बाद 14 अप्रैल को उनकी श्रीनगर गढ़वाल में और उसके बाद रुड़की में जनसभा होगी। पार्टी उनकी एक जनसभा अल्मोड़ा और दूसरी सहसपुर में कराने का प्रयास कर रही है। पहले योगी के आगमन से एक दिन पहले, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 अप्रैल को चुनाव प्रचार के लिए आएंगे।
लोकसभा चुनाव के महापर्व के दौरान प्रधानमंत्री ने 11 अप्रैल को ऋषिकेश में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया है। यह जनसभा एक ऐसी व्यवस्था के साथ आयोजित की गई है कि इसमें तीन लोकसभा सीटों के 24 विधानसभा क्षेत्रों के नागरिक शामिल होंगे। पार्टी ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए एक लाख की भीड़ को आमंत्रित करने का लक्ष्य रखा है।
ऋषिकेश पुलिस चौकी कैंपस में लगी भीषण आग..
उत्तराखंड: कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र के अंतर्गत आईडीपीएल पुलिस चौकी कैंपस में अचानक से आग लग गई। चौकी कैंपस में खड़े पुराने वाहनों में सुबह-सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते तेजी ये चौकी में खड़े पांच वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। शनिवार की सुबह अचानक कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र के अंतर्गत आईडीपीएल पुलिस चौकी कैंपस में खड़े पुराने वाहनों में आग लग गई। आग ने अपनी चपेट में कई वाहनों को ले लिया। फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। कैंपस में और भी वाहन खड़े थे जिन्हें बचा लिया गया।
फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू..
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों को आग लगने की सूचना दी। बता दें कि आईडीपीएल पुलिस चौकी कैंपस में विभिन्न दुर्घटनाओं और अपराधों में प्रयुक्त वाहनों को पकड़ने के बाद खड़ा किया जाता है और इन्हीं वाहनों में आग लग गई। वाहनों की संख्या काफी अधिक है। बता दें कि शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे कैंपस में खड़े वाहनों में आग लगी थी। हालांकि सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। मिली जानकारी के अनुसार आग के कारण पांच से ज्यादा वाहन जलकर खाक हो गए हैं। चौकी प्रभारी ज्योति प्रसाद उनियाल का कहना हैं कि कैंपस में पुराने वाहनों को खड़ा किया गया था जिनमें अचानक आग लग गई। उन्होंने बताया कि पांच पुरानी कारें आग सके कारण क्षतिग्रस्त हुई हैं। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाला है। आग किन कारणों से लगी इसकी जांच की जा रही है।
कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, अग्निवीर भर्ती को खत्म करने का दावा..
उत्तराखंड: कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया है। इस घोषणापत्र के माध्यम से कांग्रेस ने अपनी नीतियों और कार्यक्रमों का सारांश प्रस्तुत किया है। टिहरी लोकसभा समन्वयक मंत्री प्रसाद नैथानी ने इस संबंध में पत्रकारवार्ता की। उन्होंने मीडिया के सामने कांग्रेस की पांच न्याय 25 गारंटी की जानकारी दी, जिससे लोगों को पारदर्शिता और निष्पक्षता की दिशा में भरोसा मिला।
इस घोषणापत्र के माध्यम से कांग्रेस ने अपने विचार और विचारों को सार्वजनिक रूप से जाने दिया है, जिससे लोगों को उनकी राजनीतिक दृष्टि और नीतियों की जानकारी मिली है। शनिवार को पत्रकारवार्ता में मंत्री प्रसाद नैथानी ने बताया कि सत्ता में आने पर कांग्रेस पुरानी पेंशन योजना को लागू करेगी। सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन दी जाएगी और अग्निवीर भर्ती को खत्म करने के सथ पूर्व की भांति फौज की भर्ती शुरू की जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के मदरसा एक्ट आदेश पर लगाई रोक..
17 लाख मदरसा छात्रों को मिली राहत..
देश-विदेश: 22 मार्च को इलाहाबाद हाईकोर्ट के दिए आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004 को असंवैधानिक बताया था। सुप्रीम कोर्ट का कहना हैं कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के ये कहना कि मदरसा बोर्ड संविधान के धर्मनिरपेक्ष सिद्धांत का उल्लंघन करता है, ये ठीक नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने इसके साथ ही मदरसा बोर्ड के 17 लाख छात्रों और 10 हजार अध्यापकों को अन्य स्कूलों में व्यवस्थित कराने की प्रक्रिया पर भी रोक लगा दी है।
आपको बता दे कि मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने इस मामले में केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस भी जारी किया है। अंशुमान सिंह राठौर नामक एक वकील ने यूपी मदरसा कानून की संवैधानिकता को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर हाईकोर्ट ने मदरसा कानून को असंवैधानिक मानते हुए इसे खत्म कर दिया था।
हाईकोर्ट की जस्टिस विवेक चौधरी और जस्टिस सुभाष विद्यार्थी की डिविजन बेंच ने अपने आदेश में कहा कि सरकार के पास यह शक्ति नहीं है कि वह धार्मिक शिक्षा के लिए बोर्ड का गठन करे या फिर किसी विशेष धर्म के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड बनाए। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने अपने आदेश में राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि वह राज्य के मदरसों में पढ़ रहे छात्रों को अन्य स्कूलों में व्यवस्थित करे। यह संपूर्ण घटनाक्रम न्यायिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है और धार्मिक शिक्षा के क्षेत्र में न्यायिक निर्णयों का महत्व अत्यंत उच्च है।
अब गरीब बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ने का मौका देगी सरकार..
देश-विदेश: हरियाणा सरकार ने गरीब बच्चों को सामानता का अधिकार देने के लिए चिराग योजना शुरू की हैं। जिसमें गरीब घरों के बच्चों को भी प्राइवेट स्कूल में शिक्षा पाने का मौका मिलेगा। यही नहीं राज्य सरकार ने 45 निजी स्कूलों की लिस्ट भी जारी की है। साथ ही बच्चों को आवेदन के लिए अपील करने के लिए जन जागरण कार्यक्रम चलाने की बात भी कही है। चिराग योजना के तहत गरीब बच्चों का दाखिला प्राइवेट स्कूलों में होना निर्धारित किया गया है। ताकि हर बच्चा सामान रूप से शिक्षा ग्रहण कर सके।
सरकार उठाएगी खर्च..
आपको बता दें कि हरियाणा सरकार ने एडमीशन की अंतिम तारीख जारी कर दी है। जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत एक लाख 80 हजार और उससे कम वार्षिक आय वाले अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला प्राइवेट स्कूल में करवा सकते हैं।आपके बच्चे का पूरा खर्च सरकार स्वयं उठाएगी। यानि परिजनों को कुछ भी खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। सरकार ने योजना में आवेदन करने के लिए 10 अप्रैल की तारीख निर्धारित की है। इसके बाद के आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे। साथ ही 12 अप्रैल को ये भी पता चल जाएगा कि चिराग योजना के तहत किस बच्चे का एडमीशन प्राइवेट स्कूल में हुआ है।
ये है पात्रता..
आपको बता दें कि इसके लिए सराकर ने आय प्रमाणपत्र मुख्य दस्तावेजों में शामिल किया है। योजना के तहत ऐसे बच्चे शामिल हो सकेंगे, जिनके माता-पिता की वार्षिक आय 2 लाख से कम है। लक्की ड्रा के तहत पूरी एडमीशन प्रक्रिया चलेगी। लोग चौथी से लेकर 12वीं कक्षा तक में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। दस्तावेजों की बात करें तो परिवार पहचान पत्र की जरूरत है, बिना इसके आवेदन नहीं किया जा सकता है। इसमें दर्ज आय को ही प्राथमिकता दी जाएगी।
क्या है आवेदन की प्रक्रिया..
हरियाणा के शिक्षा विभाग की तरफ से 45 निजी स्कूलों की एक लिस्ट जारी की गई थी, जिनमें एडमिशन के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। बता दें कि इस योजना के तहत सिर्फ उन्हीं छात्रों का एडमिशन हो सकता है, जो अब तक सरकारी स्कूल में पढ़ रहे हैं. आवेदन के लिए आपको चिराग योजना का एक फॉर्म सरकार की वेबसाइट से निकालना होगा, इसके बाद तमाम दस्तावेज लगाकर उस स्कूल में जमा कराना होगा, जिसमें आप बच्चे का एडमिशन कराना चाहते हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विकासनगर में जनसभा को किया संबोधित..
उत्तराखंड: आज गुरुवार के दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के चुनाव प्रचार को गरमाएंगे। पिथौरागढ़ में जनसभा के बाद, उन्होंने साढ़े चार बजे विकासनगर का दौरा किया। यहां वे टिहरी लोकसभा के प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, गणेश जोशी, टिहरी लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामशरण नौटियाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम उपस्थित हैं।
जेपी नड्डा की बाबूगढ़ स्थित हाईवे मैदान पर होने वाली चुनाव सभा को देखते हुए भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। एक बजे से ही डाकपत्थर और कालसी की ओर से आने वाले भारी वाहनों को मुख्य बाजार विकासनगर में प्रवेश नहीं दिया गया। ये वाहन सैयद रोड होते हुए निकाले गए। हरबर्टपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को हरबर्टपुर चौक से हरिपुर कैनाल रोड पर डायवर्ट किया गया। इस उपाय के प्रति लोगों में चिंता और असंतोष की भावना है, क्योंकि इससे यातायात में बड़ी असुविधा हो रही है और दुकानदारों को भी नुकसान हो रहा है।
