उत्तराखंड

सीएम धामी ने 8275.51 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास..

सीएम धामी ने 8275.51 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास..

 

 

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में 17 विभागों से जुड़ी 8275.51 करोड़ की 122 योजनाओं का डिजिटल माध्यम से लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर सीएम ने ऊर्जा विभाग की 2027 करोड़ की प्रीपेड मीटर योजना का शिलान्यास और भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों को टूल किट का भी वितरण किया। कार्यक्रम में सीएम धामी को सचिव ऊर्जा एवं एमडी पिटकुल पी.सी. ध्यानी द्वारा ₹05 करोड़ का लाभांश का चेक भी प्रदान किया गया। सीएम ने सौर ऊर्जा परियोजनाओं और मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों को आवंटन पत्र भी प्रदान किए। सीएम धामी धामी का कहना हैं कि हमारी सरकार प्रदेश का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करने के लिए “विकल्प रहित संकल्प” के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है।

प्रदेश में सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मंत्र से नई कार्य संस्कृति का वातावरण बना है। जिससे लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार हुआ है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आज भारत विकास की एक अभूतपूर्व गाथा लिख रहा है। हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरु की गई है। किसान से लेकर जवान तक और शहर से लेकर गांव तक हर वर्ग और क्षेत्र के लिए मोदी सरकार लगातार काम कर रही है।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *