राष्ट्रीय

सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचा रही ‘दशहरा”..

सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचा रही ‘दशहरा’..

 

 

देश-विदेश: साउथ इंडस्ट्री के नेचुरल स्टार कहे जाने वाले नानी और कीर्ति सुरेश की फिल्म ‘दशहरा’ सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया। नानी की फिल्म ‘दशहरा’ बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। वहीं, अब फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का भी आधिकारिक एलान कर दिया गया है। फैंस के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है। दरअसल, जो दर्शक फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, अब वे ओटीटी पर इसका मजा ले सकते हैं। ‘दशहरा’ के डिजिटल अधिकार ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने हासिल किए हैं। नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर ‘दशहरा’ का पोस्टर साझा करते हुए इसके रिलीज डेट की जानकारी दी है। नेटफ्लिक्स ने लिखा कि 27 अप्रैल को तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में ‘दशहरा’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

‘दशहरा’ तेलंगाना के करीमनगर जिले में एक कोयला खदान की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म बदला, प्यार और महत्वाकांक्षा की कहानी बयां करती है। कहानी एक दबे-कुचले नायक धरणी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे नानी ने निभाया है और वह नायक उन लोगों से बदला लेता है, जिन्होंने उसके दोस्त को मार डाला। फिल्म में नानी और कीर्ति सुरेश के अभिनय सराहा गया। सिर्फ दर्शक ही नहीं, बल्कि चिरंजीवी से लेकर अल्लू अर्जुन तक कई सेलेब्स ने भी ‘दशहरा’ की तारीफ की। वहीं बात करें नानी की आने वाली फिल्मों के बारे में तो नानी निर्देशक शौर्यव के निर्देशन वाली एक रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे, जहां वह अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। फिल्म के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अस्थाई रूप से इसे नानी30 के शीर्षक से पहचाना जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह इस साल दिसंबर तक रिलीज हो सकती है।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *