Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u464115256/domains/himdoot.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

कांग्रेस में आज आ सकती है प्रत्याशियों की लिस्ट..

कांग्रेस में आज आ सकती है प्रत्याशियों की लिस्ट..

 

देश – विदेश : कांग्रेस ने भी शुक्रवार को 55 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए। सूत्रों के अनुसार, फिलहाल रामनगर, लालकुआं,सल्ट, कालाढूंगी, लैंसडौन, चौबट्टखाल, डोईवाला और देहरादून कैंट समेत 15 सीट पर चर्चा जारी है। माना जा रहा है कि पहली लिस्ट शनिवार को जारी हो जाएगी। दिल्ली स्थित वार रूम में शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में विवाद वाली 15 सीटों पर सहमति बन गई। अब केवल 15 सीटों पर बात अटकी हुई है।

इन सीटों पर पूर्व सीएम हरीश रावत व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह अपनी पसंद के प्रत्याशी चाहते हैं। शुक्रवार शाम 4 बजे भाजपा के बर्खास्त डॉ.हरक सिंह को कांग्रेस की सदस्यता दिलाने के बाद सीईसी बैठक शुरू हुई। दो दौर की बैठक में अंतिम क्षणों तक भी 15 सीटों पर विवाद बना रहा। इससे पूर्व दिन में स्क्रीनिंग कमेटी के साथ रावत, प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह एक दौर की बातचीत कर चुके थे। मालूम हो कांग्रेस में 13 जनवरी से उम्मीदवारों के नाम पर मंथन हो रहा है। तमाम कोशिशों के बावजूद आठ दिन बाद पहली लिस्ट तय नहीं हो पाई।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पार्टी में सभी सीटों पर चर्चा हो गई है। चार-पांच सीटों पर अंतिम सहमति होना बाकी है। पार्टी की पहली लिस्ट अब जल्द जारी कर दी जाएगी।

कांग्रेस की लिस्ट में देरी..

कांग्रेस की लिस्ट ने प्रत्याशियों की नींद तो उड़ा ही रखी है। शुक्रवार को प्रत्याशियों के नाम जानने को बेताब लोगों की भी नींद खराब की। शुक्रवार देर शाम से कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट को लेकर टकटकी लगाए बैठे लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर दिखा। देर रात तक लिस्ट जारी नहीं होने पर लोगों ने जमकर भड़ास निकाली। एक यूजर ने लिखा, लिस्ट जल्दी निकालो भाई, नहीं तो फोन कि बैट्री दोबारा चार्ज करनी पड़ेगी।

किसी ने कहा कि कांग्रेस की लिस्ट न हो गयी, ईद का चांद हो गया। एक यूजर ने लिखा, कांग्रेस की प्रत्याशियों की लिस्ट भी भर्ती परीक्षा के रिजल्ट की तरह हो गयी है, जारी ही नहीं होती। एक ने लिखा, कांग्रेस की लिस्ट है या नर्सिंग भर्ती परीक्षा। करीब 12 बजे हरीश रावत के बयान को कोड करते हुए एक यूजर ने लिखा, सो जाओ दोस्तों, अब शनिवार को सुबह से इंतजारी में बैठ जाना।