उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग के सारी गॉँव में भूस्खलन,कई परिवारो को सुरक्षित स्थानों पर किया शिफ्ट..

रुद्रप्रयाग के सारी गॉँव में भूस्खलन,कई परिवारो को सुरक्षित स्थानों पर किया शिफ्ट..

 

 

 

उत्तराखंड: जनपद रुद्रप्रयाग के तल्लानागपुर की सारी गॉँव से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं। आज सुबह लगभग 9 बजे अचानक भूस्खलन से एक मकान क्षतिग्रस्त हुआ है, गौशाला व शौचालय जमीदोश हो चुके हैं। बताया जा रहा रहा हैं की हरिलाल पुत्र रजी लाल, वीरेंद्र पुत्र रजी लाल अनुसूचित वस्ती ग्राम सारी इनका गौशाला शौचालय चौक टूट कर के गधेरे में पहुंच गया और अब मकान किसी भी समय टूट सकता है। भूस्खलन निरंतर जारी है मकान पर दरारें भी आ चुकी है और धीरे-धीरे खिसक रहा है। ग्रामीणों की मदद से मकान खाली कर दिया गया है,पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रोने को मजबूर है।

 

वही रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों की मदद से 11 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है। जबकि मकानों को खाली किया जा रहा है। जिलाधिकारी मनुज गोयल का कहना हैं कि खतरे की आशंका को देखते हुए सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। प्रभावित लोगों को स्कूल, पंचायत भवन और रिश्तेदारों के यहां सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार का कहना हैं कि डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कर रही है।

 

उन्होंने बताया कि 11 मकानों को लगातार खतरा बना है, यहां के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। इस क्षेत्र में कुल 18 परिवार हैं जिसमें 117 लोग रहते हैं। जबकि 24 जानवर हैं। सभी को सुरक्षित स्थानों पर रखे जाने का प्रयास चल रहा है। इधर प्रभावित लोगों के सामने आशियाने का संकट पैदा हो गया है। घटना के बाद मौके पर तहसीलदार, राजस्व उपनिरीक्षक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह विष्ट सहित कई लोग पहुंच गए।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *