अब दिल्ली की जामा मस्जिद पर उठा सवाल, साक्षी महाराज ने कहा कुछ ऐसा.
उत्तराखंड: भाजपा के फायर ब्रांड नेता सांसद साक्षी महाराज का कहना हैं कि दिल्ली में जिस जगह जामा मस्जिद बनाई गई है वह भी मंदिर था। उनका कहना हैं कि यमुना नदी के किनारे विष्णु भगवान का मंदिर था। वह इस बात को वह वर्ष 2009 से कह रहे हैं जब वह मथुरा के विधायक थे। सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि देश के सभी जाति धर्म के लोगों को देश के संविधान और न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए। महाराज ने आगे कहा कि ज्ञानवापी मंदिर की असलियत सामने आ चुकी है। उनके अनुसार, विशेष धर्म संप्रदाय के आक्रांताओं में स्वरूप बदल कर मस्जिद बना दिया था। सर्वे रिपोर्ट में दूध का दूध पानी का पानी हो चुका है। साक्षी महाराज मंगलवार को ऋषिकेश रेलवे रोड स्थित भगवान आश्रम में आए हुए थे। उन्होंने कहा कि देश कई मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाई गई है। विशेष धर्म संप्रदाय के आक्रांताओं ने मंदिर का स्वरूप बदलने के बाद कई अवशेष छोड़ दिए थे।
ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर टूटा पहाड़, ट्रैफिक बाधित..
उत्तराखंड: चमोली जिले में कर्णप्रयाग में पंचपुलिया के नजदीक पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर जा गिरा। पहाड़ी के टूटकर हाईवे पर गिरने से बद्रीनाथ यात्रा भी बाधित हुई है। ट्रैफिक बाधित होने के बाद प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। काफी मशक्कत करने के बाद हाईवे पर ट्रैफिक दोबारा से शुरू हो गया हैं । जिला प्रशासन और एनएच की टीम टूटी पहाड़ी के हिस्से को हटाने का प्रयास कर रही। हाईवे के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं है। बद्रीनाथ हाईवे बाधित होने से चारधाम यात्रा पर जा रहे तीर्थ यात्रियों को परेशानी हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने चमाेली जिले में बारिश का पूर्वानुमान भी लगाया है।
हर बार संक्रमण का स्थान बदलता हैं डेंगू का वायरस..
उत्तराखंड: हर साल डेंगू का वायरस संक्रमण का स्थान बदलता रहता है। जिससे हर बार नए क्षेत्र में संक्रमण फैलता रहता हैं। डेंगू संक्रमण से बचने के लिए अपने आसपास किसी भी सूरत में पानी का जमाव न होने दें। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डॉ सरोज नैथानी का कहना हैं कि राज्य में पिछले दो सालों से डेंगू का संक्रमण नियंत्रण में रहा है। लेकिन आगे भी संक्रमण न फैले इसके लिए जरूरी है कि सभी लोग सतर्कता बरतें। उनका कहना हैं कि 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के पीछे सबसे बड़ा मकसद यही है कि लोग इस बारे में जागरुक हों और अपने आसपास खाली बर्तनों या अन्य स्थानों पर पानी जमा न होने दें। साथ ही उनका कहना हैं कि डेंगू से पूरी तरह बचाव संभव है और इसके लिए जागरुकता जरूरी है।
आपको बता दे कि उत्तराखंड में मानसून के आसपास के समय में डेंगू के मामले बढ़ते हैं और इस बार संक्रमण न फैले इसके लिए 16 मई से 15 जून तक एक महीने का विशेष जागरुकता अभियान संचालित किया जा रहा है। डेंगू के मच्छर के पनपने की शुरुआत मलिन बस्तियों, रोडवेज वर्कशॉप, कबाड वाले इलाके, नगर निगम के डंपिंग जोन से होती है और एक बार लार्वा बनने से इसका संक्रमण तेजी से फैलता है।
तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य पर सरकार सख्त चारधाम जाने से पहले यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग..
उत्तराखंड : चार धाम यात्रा में अभी तक 29 तीर्थ यात्रियों की मौत पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। अब यात्रा शुरू होने से पहले ही तीर्थ यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। जांच में स्वास्थ्य सही न पाए जाने पर यात्रियों को आराम के साथ ही ठीक होने के बाद ही यात्रा की सलाह दी जा रही है।
यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने यात्रा के प्रवेश एवं पंजीकरण स्थल पर ही हेल्थ स्क्रीनिंग की सुविधा शुरू कर दी है। महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ शैलजा भट्ट ने बताया कि अब ऋषिकेश आईएसबीटी रजिस्ट्रेशन स्थल पर यात्रियों की हैल्थ स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। यहां पर डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टॉफ को हैल्थ स्क्रीनिंग के लिए तैनात कर दिया गया है।
हैल्थ स्क्रीनिंग के बाद जिन यात्रियों में किसी भी प्रकार की शारीरिक अस्वस्थता पायी जा रही है, उन्हें विश्राम करने या स्वास्थ्य के सही होने के बाद ही यात्रा पर जाने की सलाह दी जा रही है। बताया की अभी तक 650 यात्रियों की हैल्थ स्क्रीनिंग ऋषिकेश में की जा चुकी है। यमुनोत्री, गंगोत्री के यात्रा मार्ग पर भी दोबाटा और हिना में भी हैल्थ स्क्रीनिंग की जा रही है। बदरीनाथ धाम के यात्रियों के लिए हैल्थ स्क्रीनिंग शिविर पाण्डुकेश्वर में लगाया गया है।
आपात हालात को हेली सेवा की सुविधा..
महानिदेशक डॉ शैलजा भट्ट ने बताया कि आपातकालीन स्थितियों में प्रभावित यात्रियों के लिए 24 घंटे हैली एम्बुलेंस की सुविधा रखी गयी है। यात्रा के शुरू होने से अभी तक केदारनाथ यात्रा के 11 यात्रियों को एयरलिफ्ट किया गया है। इसमें चोट लगने के पांच मामले शामिल हैं। उत्तरकाशी में गंगोत्री यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान गंभीर रूप से बीमार 12 मरीजों को मेडिकल टीम ने जरूरी इलाज बचाया।
दो सगे भाइयों की भीषण सड़क हादसे में मौत..
उत्तराखंड: हरिद्वार के ज्वालापुर के दो सगे भाइयों की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई है। दोनों भाई ज्वालापुर से हरियाणा के यमुनानगर में बारात में शामिल होने गए थे। इस घटना के बाद से शादी में मातम पसर गया। बता दे कि दोनों भाई उत्साह के साथ शादी में सम्मिलित होने गए थे मगर उनके परिजनों ने यह सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके जिगर के दोनों टुकड़े इस तरह हादसे का शिकार हो जाएंगे। घटना से शादी की खुशियां चीख पुकार में बदल गई हैं। इस खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना हैं कि सराय गांव में रेलवे फाटक के पास बस्ती में रहने वाले राजू प्रधान के बेटे की बारात यमुनानगर गई थी। यमुनानगर के पास ढेहा बस्ती में बारात पहुंचने के बाद दोनों भाई सन्नी 25 वर्ष और ऋषि 22 वर्ष अपनी बाइक से आस-पास घूमने निकल गए। कि तभी पांसरा इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों भाइयों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद चालक अपना ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे की खबर मिलने के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रखा है।
अप्रैल के अंत तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री आ सकते हैं भारत..
देश-विदेश: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस महीने के अंत तक भारत का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए मुक्त व्यापार समझौते पर भी बातचीत हो सकती है। बता दे कि जॉनसन की यह पहली भारत यात्रा होगी। इससे पहले दो बार उनकी भारत यात्रा की योजना बनी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे रद्द करना पड़ा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री 22 अप्रैल के आसपास भारत की यात्रा कर सकते हैं। आपको बता दे कि गणतंत्र दिवस पर जॉनसन मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे, लेकिन मौजूदा कोरोना महामारी के कारण उनकी यात्रा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद अप्रैल, 2021 में भी उनकी भारत यात्रा प्रस्तावित थी। हालांकि, दूसरी लहर के कारण इसे रद्द करना पड़ा था।
बता दे कि पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बोरिस जॉनसन के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। इस दौरान ही व्यक्तिगत बैठक की भी चर्चा हुई थी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच व्यापार, सुरक्षा और संबंधों को बढ़ावा देने पर सहमति बनी थी। हालांकि, अभी तक डाउनिंग स्ट्रीट की ओर से अभी तक प्रधानमंत्री जॉनसन की भारत यात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। जॉनसन की भारत यात्रा के दौरान यूक्रेन संकट पर भी बातचीत हो सकती है। अमेरिका के बाद ब्रिटेन ही है, जिसने रूस पर कड़े प्रतिबंध लागू किए हैं। पिछले दिनों ब्रिटेन की विदेश सचिव ने भी भारत यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि ब्रिटेन संप्रभु देशों के निर्णयों में कोई दखल नहीं देगा।
चीन ने कोविड से पहले ही आधी दुनिया को गुलाम बनाने की रची थी यह साजिश..
देश-विदेश: चीन ने कोविड से पहले ही आधी दुनिया को गुलाम बनाने की बड़ी साजिश रच ली थी। ताकि गरीब और विकासशील देश आर्थिक रूप से टूट जाएं और उसके गुलाम हो जाएं। आपको बता दे कि चीन ने ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ से दुनिया के सभी छोटे और कुछ बड़े देशों को अपने चंगुल में फंसा लिया है। इन देशों को कोविड से पहले चीन ने निवेश के नाम पर इतना कर्ज दिया कि वहां की अब अर्थव्यवस्था चौपट होने लगी। कोविड ने अर्थव्यवस्था चौपट की तो ये कर्जदार देश चीन की ग़ुलामी को बढ़ चले। श्रीलंका और पाकिस्तान जैसे देश तो चीन किसी कुटिल चाल में फंस कर राजनीतक और आर्थिक स्तर पर पूरी तरीके से बर्बाद हो चुके हैं। विदेशी मामलों के जानकार कहते हैं कि अब चीनी कर्ज से लदे देशों को उसकी कुटिल चाल से बचने के लिए सोचना होगा।
बीआरआई को बनाया हथियार
एशिया की राजनीति को बहुत करीब से समझने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अभिषेक सिंह का कहना हैं कि चीन ने कोविड के पहले दुनिया के अलग-अलग छोटे बड़े और विकासशील समेत गरीब मुल्कों मे ऐसी साजिश रची कि आधी दुनिया उसके झांसे में आ गई। वे कहते हैं कि दरअसल चीन में बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव के माध्यम से ऐसा जाल फेंका। प्रोफेसर अभिषेक के अनुसार चीन ने 2013-14 में पूरी दुनिया में व्यापार को सड़कों और समुद्री मार्गों से सुगम बनाने का खाका तैयार किया। जिसका नाम बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव रखा। इस रोडमैप के के लिए चीन ने जो मॉडल प्रस्तुत किया, उसमें पूरी दुनिया के देशों को एक रास्ते से जोड़ने का पूरा प्लान था। यह बिजनेस कॉरिडोर दुनिया के उन सभी देशों के बीच से होकर गुजरना था, जो इस प्रोग्राम के हिस्सेदार होंगे। छोटे देश और गरीब देश समेत कई विकासशील देश इस योजना के भागीदार बनने को राजी हो गए।
यूरेशियन इकोनॉमिक ट्रेड चेंबर के सलील अरोड़ा कहते हैं कि चीन ने इसी योजना के तहत ऐसे देशों में जमकर निवेश किया। यह निवेश चीन ने इन देशों में बराबर की भागीदारी के तहत क़िया। चीन की इस बराबर भागीदारी का मतलब यह था कि जितना निवेश चीन उस देश में कर रहा है, वह उसे कर्ज के तौर पर माना जाए। जिसे एक तय सीमा के भीतर उस देश को चीन को वापस करना होगा। विदेशी मामलों के जानकार और पूर्व भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी रहे एसपी सिन्हा कहते हैं कि चीन ने यही दांव खेलकर दुनिया के कई देशों को अपने रोड जाल में फंसा लिया। इसमें फंसने वाले देशों में सबसे बुरा हाल श्रीलंका और पाकिस्तान का हुआ। जबकि एशिया के कई मुल्क अभी भी चीन की इस खतरनाक साजिश के शिकार होने की कगार पर हैं। दरअसल चीन ने एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक के माध्यम से दुनिया के कई मुल्कों को इस रोड जाल के माध्यम से कर्ज दिलवाया। इसके अलावा बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव से संबंधित दस्तावेजों पर दस्तखत भी करवाए। इसमें श्रीलंका, मालदीव, मलेशिया, सिंगापुर समेत दक्षिण एशिया और मध्य एशिया के देशों समेत अफ्रीकी महाद्वीप के कई देश शामिल हैं।
इन राज्यों में तेज आंधी और भारी बारिश के आसार, टूटा गर्मी का रिकॉर्ड..
देश-विदेश: मौसम विभाग ने अप्रैल के शुरुआती सप्ताह के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना हैं कि भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों, अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय क्षेत्र में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होगी और इस दौरान तेज आंधी एवं बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लू चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाएं अगले पांच दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश और तेज आंधी का कारण बनेंगी। आज पश्चिम बंगाल के उत्तरी इलाके और सिक्किम में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी 5 अप्रैल को भी भारी बारिश होगी। वहीं अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।
इन राज्यों में चलेगी भीषण लू..
बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू और हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। विदर्भ और गुजरात में भी पारा ऊपर चढ़ेगा। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी।
राजस्थान में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड..
वही राजस्थान में गर्मी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। लू के कारण कई लोगों की तबीयत खराब हो गई है। आलम ये है कि बाड़मेर में तो अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री तक पहुंच गया है जो कि अब तक सबसे अधिक है। वहीं, शेखावाटी में पारा चढ़कर 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। कोटा, बाड़मेर, वनस्थली, पिलानी, सीकर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू में लू चलेगी।
उगादी, नवरेह, गुड़ी पड़वा समेत कई त्योहार आज..
देश-विदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को नवरात्री से लेकर नवरेह, उगादी, गुड़ी पड़वा समेत कई त्योहारों की शुभकामनाएं दी हैं। ट्विटर हैंडल के जरिए पीएम ने भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। पीएम के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट के जरिए भारतीयों को त्योहारों की बधाई दी। इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुभकामनाएं दी थी।
बता दे कि पीएम मोदी ने नवरात्र की बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘सभी देशवासियों को नवरात्रि की बधाई। शक्ति की उपासना का यह पर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे।’ वहीं, उगादी समृद्धि की कामना की। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस दिन को नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है। दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में इस दिन कई आयोजन होते हैं। गुड़ी पाड़वा की शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी मराठी में ट्वीट किया। साथ ही कश्मीरी नव वर्ष माने जाने वाले नवरेह भी पीएम ने दी देशवासियों को बधाई दी।
संघर्ष के दिनों में पीसीओ में काम करते थे कपिल शर्मा, आज घर घर में हैं मशहूर..
देश-विदेश: कॉमेडियन कपिल शर्मा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। उनका ‘द कपिल शर्मा शो’ इस समय घर-घर में लोकप्रिय है। हाल ही में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर भी कपिल शर्मा और उनका शो काफी चर्चा में था। दुनिया को हंसाने वाले कपिल का जन्म दो अप्रैल 1981 को अमृतसर में हुआ था। कल वह अपना 41वां जन्मदिन मनाएंगे।
साल 2007 से ‘द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले कपिल ने आज लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कपिल शर्मा कितनी संपत्ति के मालिक है। जानकारी के अनुसार कपिल शर्मा अपने शो से अच्छी खासी कमाई करते हैं। वह एक शो के करीब 40 से 90 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं। इस समय वह 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं। कपिल शर्मा के पास लग्जरी गाड़ियों का भी कलेक्शन है। वह मर्सडिज बेंज एस क्लास और मर्सडिज बेंज सी क्लास जैसी कार की सवारी करते हैं। इसके अलावा उनके पास एक करोड़ रुपये की वोल्वो एक्स90 भी है। उनके पास हाईबुसा बाइक है, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये के आसपास है।
अमृतसर के रहने वाले कपिल शर्मा के पास पंजाब में एक लग्जरी फार्महाउस है, जिसकी कीमत करीब 25 करोड़ रुपये के आस-पास है। इसके अलावा उनके पास मुंबई में एक शानदार अपार्टमेंट भी है, जिसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपये है। कपिल शर्मा के पास खुद की एक वैनिटी वैन भी है। इस वैन में सभी सुविधाएं हैं। इसके लिए कपिल शर्मा ने करीब 5.5 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। टीवी शो के अलावा कपिल बॉलीवुड में भी हाथ आजमा चुके हैं। उन्होंने ‘किस-किस को प्यार करूं’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।