सीएम धामी ने मुंबई में किया रोड शो, उद्योग समूहों के साथ साइन किए 30,200 करोड़ के MOU..
उत्तराखंड: ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट 2023 के मुंबई में भव्य रोड शो का आयोजन किया गया जिसमें सीएम धामी ने भी प्रतिभाग किया। जिसमें लगभग 30,200 करोड़ रुपए के एमओयू किए गए। सोमवार को उत्तराखंड सरकार तथा राज्य में निवेश हेतु उत्साहित विभिन्न क्षेत्रों के उद्योग समूहों के मध्य मुंबई रोड शो में 30200 करोड़ के एमओयू किए गए हैं। जिन बड़ी कंपनियों से एमओयू किए गए उनमें से कुछ प्रमुख है, इमेजिका ( थीम पार्क) आत्मन्तन:(रिजॉर्ट), एसीएमई (सौर सेल विनिर्माण), CTRLs (डेटा सेंटर) पर्फ़ेटी(नवीकरणीय ऊर्जा), लॉसंग अमेरिका (आईटी), क्रोमा एटोर, क्लीन मैक्स एनवाइरो (नवीकरणीय ऊर्जा) , साइनस (हेल्थ केयर) इसके साथ ही कुछ अन्य महत्वपूर्ण फर्मों जेसीएम धामी ने मुंबई में किया रोड शो, उद्योग समूहों के साथ साइन किए 30,200 करोड़ के MOUएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स, गोदरेज केमिकल्स, एस्टार भोजन, वी अर्जुन लॉजिस्टिक्स पार्क से बातचीत हुई।
रोड शो से अब तक 1.24 लाख करोड़ रुपए से अधिक के एमओयू..
सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अब तक देश से बाहर लंदन, बर्मिघम, अबुधाबी, दुबई में चार इंटरनेशनल रोड शो हो चुके हैं। जबकि देशभर में प्रदेश सरकार दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और मुंबई में रोड शो कर चुकी है। बीते 14 सितंबर और चार अक्टूबर को धामी सरकार दिल्ली में 26575 करोड़, 26 और 27 सितंबर को ब्रिटेन में 12500 करोड़, 17 और 18 अक्टूबर को यूएई में 15475 करोड़ के निवेश का करार कर चुकी है।
इसके अलावा 26 अक्टूबर को चेन्नई में 10150 करोड़, 28 अक्टूबर को बेंगलुरु में 4600 करोड़ और 1 नवंबर को अहमदाबाद में 24000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव का करार हुआ है। अब मुंबई रोड शो में 30200 करोड़ रुपए के एमओयू किए गए हैं।
निवेशकों को ग्लोबल इन्वेस्ट समिट के लिए किया आमंत्रित..
सीएम धामी ने सोमवार को मुम्बई में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट हेतु आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ बैठक कर उत्तराखण्ड में निवेश की सम्भावनओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री धामी ने सभी निवेशकों को आगामी 8-9 दिसम्बर को आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्ट समिट हेतु आमत्रित भी किया।
मुंबई देश की आर्थिक और उत्तराखंड आध्यात्मिक राजधानी..
सीएम धामी का कहना हैं कि मुंबई देश की आर्थिक राजाधानी ही नहीं बल्कि यह भारत के विकास की अनूठी कहानी का एक प्रमुख भाग है। जहां मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है तो वहीं उत्तराखंड देश की आध्यात्मिक राजधानी है। इसलिए इन दोनों के बीच परस्पर समन्वय एवं साझेदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, विशेषकर मुंबई और उत्तराखंड एक दूसरे के पूरक हैं। किसी भी राष्ट्र के विकास के लिए जहां आधुनिक तकनीक तथा प्रबंधकीय कौशल आवश्यक है। वहीं आध्यात्मिक शक्ति एवं शांति भी अत्यंत आवश्यक है। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड ने भी अपनी जीएसडीपी को आगामी पांच सालों में दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
मुंबई में सीएम धामी की धूम, समिट से पहले ही एक लाख करोड़ का हुआ एमओयू..
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए लगातार दौरा कर रहे हैं। निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए उत्तराखंड सीएम आज मुंबई में रोड शो करेंगे। सीएम धामी के स्वागत में रविवार को विष्णु दास भावे ऑडिटोरियम, नवी मुंबई में प्रवासी उत्तराखण्डियों द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि जिस तरह से प्रवासी उत्तराखण्डियों द्वारा मुंबई में स्वागत किया गया उससे मैं अभिभूत हूँ।
सीएम धामी के स्वागत में मुंबई में प्रवासी उत्तराखण्डियों द्वारा गढ़वाली, कुमाऊनी और जौनसारी बोली में अनेक प्रस्तुतियां दी गई। सीएम धामी उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर रोड शो करेंगे, साथ ही यहां उद्योग समूहों के दिग्गजों से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए ढाई लाख करोड़ के निवेश के करार का लक्ष्य रखा है। ऐसा कहा जा रहा है कि मुंबई में दौरे के बाद धामी सरकार एक लाख करोड़ के निवेश के करार का आंकड़ा पार कर लेगी।
वहीं इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्य सेवक के रूप में आप सभी के बीच आने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उत्तराखंड की संस्कृति में जो मधुरता है, विनम्रता है और एक अपनापन है। उन्होंने कहा कि हमारे खान-पान में, हमारे रहन-सहन में, हमारी बोल-चाल में, एक भावनात्मक लगाव है। उन्होंने मुंबई में रह रहे उत्तराखंड के लोगों से आग्रह किया कि साल में एक बार परिवार सहित अपनी मातृभूमि जरूर आने का प्रयास करें।
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज का नया भारत सम्पूर्ण विश्व को एक नई दिशा देने का काम कर रहा है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और केन्द्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में ऐसे बहुत से काम हुए हैं, जो पहले नामुमकिन से लगते थे। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में केन्द्र सरकार से प्रदेश में 1 लाख 50 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत हुई है।
उन्होंने कहा कि श्री केदारपुरी का पुनर्निर्माण व बद्रीनाथ के सौन्दर्यीकरण के कार्य प्रधानमंत्री के विजन, नेतृत्व एवं संकल्प का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है तथा ऊधमसिंह नगर में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट को भी विकसित किया जा रहा है। इस अवसर महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री गणेश नायक के साथ ही काफी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी मौजूद थे।
मुंबई के बड़े होटल में बम की सूचना से हड़कंप..
डिफ्यूज करने के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग..
देश-विदेश: मुंबई के एक होटल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि होटल में चार जगहों पर बम रखे हैं। इतना ही नहीं अज्ञात कॉलर ने बम डिफ्यूज करने के लिए पांच करोड़ रुपए की मांग भी की हैं। वहीं कॉल के तुरंत बाद सहार थाने में इसकी सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने धारा 336, 507 के तहत मामला दर्ज कर लिया। सहार पुलिस थाने के एक अधिकारी का कहना हैं कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह एक शरारत और एक फर्जी कॉल लग रहा है। उन्होंने कहा कि कई टीमों का गठन किया गया है और फोन करने वाले को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
26/11 जैसे हमले की साजिश- मुंबई पुलिस को मिली मुंबई में आतंकी हमले की धमकी
देश-विदेश: मायानगरी मुंबई को एक बार फिर से दहलाने की साजिश रची जा रही है। इस संबंध में मुंबई पुलिस के व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा मैसेज आया है। इस मैसेज में कहा गया हैं कि मुंबई को उड़ाने की पूरी तैयारी है। कभी भी हमला किया जा सकता है। धमकी देने वाले का कहना है कि यह हमला 26/11 हमले जैसा होगा। इस मैसेज के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है।
कहा गया है कि मैसेज भेजने वाले की पड़ताल की जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह मैसेज पाकिस्तान के नंबर से आया है। मैसेज में कहा गया है कि मेरी जांच करोगे तो लोकेशन पाकिस्तान दिखाएगी, लेकिन धमाका मुंबई में होगा। धमकी देने वाले ने मैसेज में लिखा है कि भारत में इस हमले को छह लोग अंजाम देंगे।