प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम शीतकालीन यात्रा के संदेश के साथ उत्तराखंड का दौरा किया। अपने प्रवास के दौरान वह मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा पहुंचे और करीब 20 मिनट तक गर्भगृह में पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही, वह देश के पहले प्रधानमंत्री बने, जिन्होंने मां गंगा के शीतकालीन पूजा स्थल पर दर्शन किए।
पीएम मोदी का उत्तराखंड से गहरा जुड़ाव है, और उन्होंने पहले भी कई ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया है। वह पहले प्रधानमंत्री हैं, जो भारत-तिब्बत (चीन) सीमा से सटे उत्तराखंड के माणा (चमोली) और गुंजी (पिथौरागढ़) जैसे सीमावर्ती गांवों में पहुंचे थे।
उत्तरकाशी का यह दौरा सीमावर्ती गांवों के विकास और स्थानीय निवासियों की वर्षों पुरानी मांगों के समाधान की उम्मीद जगा रहा है। पीएम मोदी ने जादूंग घाटी में विश्व के दूसरे सबसे ऊंचे ट्रेक जनकताल और नीलापानी घाटी में मुलिंगना पास का शिलान्यास किया। ये नए ट्रेक 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद वीरान पड़ी इस घाटी को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करेंगे।
इसके अलावा, सीमावर्ती गांव जादूंग को फिर से आबाद करने की योजना भी बनाई जा रही है। यहां पुराने घरों को होमस्टे में तब्दील किया जाएगा, जिसके लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीएम मोदी के इस ऐतिहासिक दौरे से जादूंग गांव को पर्यटन स्थल के रूप में एक नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
रात 10 से सुबह 4 बजे तक उत्तरकाशी यात्रा मार्ग पर नहीं चल पाएंगे वाहन, आदेश जारी..
उत्तराखंड: जनपद में रात 10 से सुबह 4 बजे तक वाहनों के आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। आगामी मानसून सीजन में चारधाम यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इसी के साथ गंगोत्री हाईवे पर दुर्घटना संभावित क्षेत्र सोनगाड में अस्थायी पुलिस चौकी खोली गई है, जहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
एसपी अर्पण यदुवंशी का कहना हैं कि चारधाम यात्रा के सुरक्षित संचालन के लिए पूर्व में जारी विशेष कार्य योजना में आंशिक संशोधन किया गया है। नई एसओपी में रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि में ऐसे यात्री वाहन जिनकी होटल बुकिंग होगी, उन्हीं को बैरियरों से आगे होटल तक भेजा जाएगा। जबकि रात 10 बजे बाद किसी वाहन को आगे नहीं भेजा जाएगा। सुबह 4 बजे के बाद ही यातायात पुन: संचालित किया जाएगा। बताया कि पूर्व में जारी एसओपी के अन्य बिंदू यथावत रहेंगे। एसपी का कहना हैं कि दुर्घटना संभावित क्षेत्र सोनगाड में अस्थाई चौकी भी स्थापित कर दी गई है।